इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे सीरीज के बाद अब चार नवंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम ने इस टी20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के साथ पांच वनडे मैचों की सीरीज खेले गई थी। इस पांच वनडे की सीरीज में भारतीय टीम ने मेहमान टीम को 3—1 से हराया था।
ITI पास के लिए इस विभाग में निकली बंपर भर्ती, आज ही करें आवेदन
आपको बता दें कि इस तीन टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम कप्तान विराट के बिना मैदान उतरेगी। टीम इंडिया की कमान हिटमैन रोहित शर्मा के हाथों में नजर आएंगी। खैर, आपको बता देते हैं कि कल होने वाले पहले टी20 में भारत के शानदार विकेटकीपर महेन्द्र सिंह धोनी भी मैदान में नहीं उतरेंगे। ऐसे में विकेटकीपिंग की भूमिका युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के हाथों में रहेगी। पंत के लिए ये टी20 सीरीज बहुत मायने रखती है। चयनकर्ताओं ने भविष्य को देखते हुए पंत पर भरोसा जताया है।
आपको बता दें कि धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने पहला टी20 विश्वकप जीता था। 2007 के टी20 विश्वकप के बाद से जब भी भारत टी20 मैच खेलने उतरा धोनी उसमें जरूर मैदान में उतरी। लेकिन कभी—कभी धोनी ने खुद से ही अपनी मर्जी से आराम लिया था, लेकिन इस बार चयनकर्ताओं ने भविष्य को देखते हुए पंत पर भरोसा जताया है। पंत इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टेस्ट व टी-20 सीरीज में खेलेंगे। अगर ऋषभ पंत दोनों सीरीज में विकेट के पीछे कमाल कर देते हैं तो उनके लिए वनडे के दरवाजें भी खुल जाएंगे।