इंटरनेट डेस्क। साउथ अफ्रीका के कप्तान व विस्फोटक बल्लेबाज फाक डु प्लेसिस ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण कई अहम मुकाबलों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। फाक डु प्लेसिस ने क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है।
10वीं, 12वीं पास के लिए इस विभाग में भारी भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन
लेकिन साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज बल्लेबाज ने संकेत दे दिए हैं कि वो 2020 में आयोजित होने वाले टी20 विश्वकप के बाद छोटे फॉर्मेट से संन्यास ले सकते है। उन्होंने कहा कि आॅस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाला 2020 का टी20 विश्वकप उनका आखिरी टी20 प्रतियोगिता होगी।
AusvInd : आॅस्ट्रेलिया दौरे पर तुरूप का इक्का साबित हो सकता हैं ये भारतीय गेंदबाज : डेमियन फ्लेमिंग
साउथ अफ्रीका के कप्तान फाक डु प्लेसिस ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को होने वाले एकमात्र टी20 से पूर्व कहा कि, मैं 2020 में होने वाले टी20 विश्व कप तक खेलने पर ध्यान दे रहा हूं। अभी कि मेरी सोच के हिसाब से यह यह मेरा आखिरी टूर्नामेंट होगा।
'रोमांचक चुनौती' देने के लिए भारतीय टीम आॅस्ट्रेलिया रवाना, बोर्ड ने शेयर की कुछ शानदार तस्वीरें
आपको बता दें कि 2020 में आॅस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है। 2020 में खेले जाने वाला ये टी20 विश्वकप 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच खेला जाएगा। डु प्लेसिस ने अभी तक 41 टी20 मैचों में 1237 रन बनाएं है। इस दौरान डु प्लेसिस ने 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए है।डु प्लेसिस ने अपने करियर में 54 टेस्ट मैच और 124 वनडे मैच भी खेले है।