Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

T20 महिला विश्वकप : हरमनप्रीत बिग्रेड आज दर्ज करना चाहेगी लगातार चौथी जीत, इस समय होगा मुकाबला

इंटरनेट डेस्क। कैरेबियाई की धरती पर इस महिला टी20 विश्वकप खेला जा रहा हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में अभी तक तीन मैच लगातार जीते है। भारतीय टीम आज आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच को जीतकर इस विश्वकप में लगातार चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी।

आपको बता दें कि भारतीय महिलाओं और आॅस्ट्रेलिया महिलाओं के बीच होने वाले इस विश्वकप में आज का मैच कोई मायना नहीं रखता है। दोनों टीमों के बीच आज का मुकाबला औपचारिता का ही है। लेकिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज के मुकाबले को हल्का नहीं लेना चाहती है। क्योंकि इस जीत के साथ ही टीम का मनोबल बढ़ेगा साथ ही आगे होने वाले मैचों में टीम का मनोबल बढ़ेगा। खिताब के प्रबल दावेदार भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक मैच बाकी रहते ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

आईसीसी टी20 विश्वकप में भारत और आॅस्ट्रेलिया की टीम ने अभी तक तीन मैच खेले है और तीनों में ही जीत दर्ज की है। भारतीय महिला टीम ने पहले मैच में न्यूजीलैंड, उसके बाद पाकिस्तान और आयरलैंड को रौंद कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है। टीम की भागदौड़ संभाल रही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक जमाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। उसके बाद भारतीय टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने भी शानदार प्रदर्शन किया और अभी तक दो अर्धशतक लगा चुकी है। आईसीसी टी20 में आज भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच 8:30 बजे से खेला जाएगा।