Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बड़ी खबर : T20I मैच से ठीक पहले बोर्ड ने इस दिग्गज खिलाड़ी को किया टीम से रिलीज

साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज बीच में ही छोड़कर अपने वतन वापस लौट गएं हैं. इसके पीछे कोई खास वजह नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को मज़ांसी सुपर लीग में  केप टाउन ब्लिट्ज के लिए खेलते  हुए नजर आएंगे. बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका  ने अभी हाल ही में वनडे सीरीज में जीत दर्ज की है.

स्टेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी खोई हुई फॉर्म वापस पा ली है. इस सीरीज में इस खिलाड़ी ने 27 ओवर किये जिसमे 3.48 बेहतरीन इकोनोमी दर के साथ  7 विकेट अपने नाम किए.इस प्रक्रिया में, उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ फॉर्म फिर से खोज लिया है और अगले वर्ष के विश्व कप के लिए अपना दावा मजबूत किया है.

सीरीज शुरू होने से पहले स्टेन ने कहा था दक्षिण अफ्रीका की टीम ऑस्ट्रेलिया हारने नहीं आई है

सीरीज शुरु होने से पहले ऑस्ट्रेलिया की प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ वार्म अप मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था. इस बारे में स्टेन ने कहा था “ये दुर्भाग्य की बात है कि हम हार गए लेकिन मुझे लगता कि अगर शून्य पर आउट होने वाले शीर्ष तीन बल्लेबाजों को छोड़ दें तो इस मैच से हर किसी को कुछ ना कुछ मिला.गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, फील्डिंग भी अच्छी रही और कुछ बल्लेबाजों ने रन बनाए. गेंदबाजों को भी बल्लेबाजी का मौका मिला.”

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए टेस्ट के दौरान ही स्टेन के कंधे पर चोट लगी थी

स्टेन की कही बात सही साबित हुई और उनकी टीम ने सीरीज जीत लिया. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए टेस्ट के दौरान ही स्टेन के कंधे पर चोट लगी थी.जिसके बाद वो करीबन डेढ़ साल के लिए खेल से दूर हो गए थे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post बड़ी खबर : T20I मैच से ठीक पहले बोर्ड ने इस दिग्गज खिलाड़ी को किया टीम से रिलीज appeared first on SportzWiki Hindi.