Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

TEST RANKING : जिम्बाब्वे को आईसीसी टीम रैंकिंग में हुआ बड़ा फायदा, अब इस स्थान पर है टीम इंडिया

इन दिनों कई टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं. हाल में ही बांग्लादेश और जिम्बाम्बे के बीच टेस्ट सीरीज खत्म हुई थी, तो वहीं रविवार को ही इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैच खत्म हुआ था. वहीं सोमवार को ही इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच खत्म हुआ हैं.

इसी बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद्  (आईसीसी) ने अपनी टेस्ट रैंकिंग को अपडेट किया हैं. अपडेट टेस्ट रैंकिंग में सबसे ज्यादा फायदा जिम्बाब्वे की टीम को हुआ हैं.

जिम्बाब्वे को 11 अंको का फायदा, तो बांग्लादेश को 6 अंको का नुकसान 

बता दें, कि आईसीसी की ताजा अपडेट रैंकिंग में जिम्बाब्वे की टीम को 11 अंको का फायदा हुआ हैं. हालाँकि, जिम्बाब्वे की टीम रैंकिंग 10वीं ही बनी हुई हैं. बांग्लादेश की टीम को 6 अंको का नुकसान उठाना पड़ा हैं. बांग्लादेश टीम की रैंकिंग 9वीं हैं.

भारतीय टीम बनी हुई है टेस्ट में बेस्ट 

बता दें, कि भारतीय टीम टेस्ट में बेस्ट बनी हुई है. भारत की टीम 116 अंको के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर मौजूद हैं. वहीं भारत की टीम के बाद साउथ अफ्रीका टीम का नंबर आता हैं.

साउथ अफ्रीका टीम 106 अंको के साथ नंबर-2 स्थान पर हैं. तीसरे स्थान में इंग्लैंड की टीम 105 रेटिंग पॉइंट्स के साथ मौजूद हैं. वहीं न्यूजीलैंड की टीम 102 अंको के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है. पांचवे नंबर में मौजूद ऑस्ट्रेलिया के भी 102 अंक हैं, लेकिन वह दशमलव की संख्या के आधार पर न्यूजीलैंड की टीम से पीछे हैं.

छठे स्थान में श्रीलंका की टीम 97 स्थान के साथ मौजूद हैं, तो वहीं पाकिस्तान की टीम 95 अंको के साथ 7वें पायदान पर हैं. 8वें पायदान पर वेस्टइंडीज की टीम 76 अंको के साथ मौजूद हैं.

यहाँ देखे आईसीसी की अपडेट टेस्ट रैंकिंग 

  रैंकिंग                      टीम                 अंक 
1. भारत 116
2. साउथ अफ्रीका 106
3. इंग्लैंड 105
4. न्यूजीलैंड 102
5. ऑस्ट्रेलिया 102
6. श्रीलंका 97
7. पाकिस्तान 95
8. वेस्टइंडीज 76
9. बांग्लादेश 61 (-6)
10. जिम्बाब्वे 13 (+11)

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post TEST RANKING : जिम्बाब्वे को आईसीसी टीम रैंकिंग में हुआ बड़ा फायदा, अब इस स्थान पर है टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.