भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बल्लेबाजी में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना भी हो रही हैं. भारत के इस दिग्गज खिलाड़ी को टी-20 टीम से निकाल दिया गया है. लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में यह खिलाड़ी विकेट के पीछे बेहतरीन प्रदर्शन किया है. 37 साल के उम्र में यह खिलाड़ी ने बेहतरीन कैच और बेहतरीन स्टंप भी किए हैं.
पांचवें वनडे में लिया एक शानदार कैच
Wickets in 1st Over !
Caught by #Dhoni !
#INDvWI #MSDhoni @msdhoni pic.twitter.com/vUJR45QXvZ
— Mahendra Sumeeth Singh Dhoni (@SumeethMSD) November 1, 2018
भारतीय टीम को आखिरी वनडे मैच में शानदार शुरुआत मिली. भारत को पहले ओवर में ही विकेट मिली. धोनी ने विकेट के पीछे शानदार कैच लपका.
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने एक बार फिर इस बात को साबित किया उनसे बेहतरीन विकेटकीपर कोई नहीं है. वेस्टइंडीज की पारी के छठवें ओवर में चंद्रपॉल हेमराज ने लगातार 2 गेंदों पर चौका और छक्का जड़ दिया. इसके बाद बुमराह ने पटकी हुई गेंद फेंकी और पुल करने की चक्कर में हेमराज इसे हवा में खेल बैठे.
यहाँ देखें विडियो
Let's talk about MS Dhoni ! #INDvWI pic.twitter.com/cvPx6anEqG
— Vivek
(@Vivekizm) October 27, 2018
मुंबई में भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए चौथे वनडे मैच में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब इस दिग्गज विकेटकीपर ने दिखा दिया कि इस भूमिका में उनसे बेहतर कोई नहीं. ये विकेट था वेस्टइंडीज के बल्लेबाज कीमो पॉल का जिसे देखकर सब दंग रह गए.

रविन्द्र जडेजा के 28वें ओवर की चौथी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ ऐसा किया जिसने ना सिर्फ भारत को कीमो पॉल का विकेट दिलाया बल्कि फिर धोनी की फुर्ती सबके सामने जाहिर हो गई. धोनी अपनी बिजली सी फुर्ती का कमाल दिखा चुके थे.कीमो को पवेलियन लौटना पड़ा. दिलचस्प बात ये रही कि धोनी को ये स्टंपिंग करने में सेकेंड के दसवें हिस्से से भी कम समय (0.08 सेकेंड) लगा.
यहां देखें विडियो
That lightning fast stumping from @msdhoni
Was that out? Jadeja asked. The MS Dhoni smile said it all.
https://t.co/EEw6PxJIaK #INDvWI pic.twitter.com/4tR8NGZBub
— BCCI (@BCCI) October 29, 2018
महेंद्र सिंह धोनी को हाल ही में भारतीय टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है और ये एक बड़ा चर्चा का विषय भी बन चुका है.चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए धोनी को टीम में शामिल नहीं किया है क्योंकि वे 2020 टी20 विश्व कप को नजर में रखते हुए रिषभ पंत और दिनेश कार्तिक को आजमाना चाहते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post VIDEO: 0.4 ओवर में 37 साल के धोनी ने दौड़ लगा लपका ऐसा कैच हैरान रह गये दूसरे खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.


(@Vivekizm) 