वेस्टइंडीज में खेले जा रही आईसीसी महिला विश्व टी-20 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है और भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को अपने अंतिम लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को आसानी से हराते हुए ग्रुप-बी को टॉप किया।
भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को दी 48 रनों से मात
शनिवार को वेस्टइंडीज के प्रोविंडेंस में खेले गए ग्रुप-बी के इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देकर मैदान में उतरी।

भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 167 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम लक्ष्य से काफी दूर रह गई और 119 रनों पर ही ढेर होकर 48 रनों से मैच गंवा दिया। हालांकि दोनों ही टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
भारतीय महिला टीम ने पहले खेलते हुए बनाए 167 रन
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ इस मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

ऐसे में भारतीय महिला टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के 83 रन और हरमनप्रीत कौर के 43 रनों शानदार पारी की मदद से बड़ा स्कोर खड़ा किया।
ऑस्ट्रेलिया की टायला वेंमलिंक ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने इस मैच में तो जीत नहीं हासिल की लेकिन भारतीय महिला टीम की बल्लेबाजी के दौरान उनकी ऑस्ट्रेलिया की टायला वेमलिंग ने अपने कैच से हर किसी का दिल जीत लिया।
Has Tayla Vlaeminck got the catch of the tournament in the bag?
This stunner will take some beating!
#INDvAUS #WT20 #WatchThis pic.twitter.com/HFxXxx7I0W
— ICC World Twenty20 (@WorldT20) November 17, 2018
पारी के 16वें ओवर में गार्डनर की चौथी गेंद पर वेदा कृष्णमूर्ति ने शॉर्ट स्क्वायर लैग की तरफ शॉट खेला लेकिन वहा खड़ी टायला वेमलिंग ने हवा में उछलते हुए एक जबरदस्त कैच कर लिया। कैच को देखकर हर कोई हैरान रह गया।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post VIDEO :15.4 ओवर में इस महिला खिलाड़ी का यह कैच देख, अच्छे से अच्छे फिल्डर्स को भी आ जाएगी शर्म appeared first on SportzWiki Hindi.
