एडीलेड में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे ऑस्ट्रेलिया ने जीत कर श्रृंखला 1-1 से बराबर कर लिया. इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम ज़म्पा अपना पांचवां ओवर शुरू कर रहे थे. और अचानक उन्होंने अपने हाथ अपने पतलून जेब में डाल दिया और फिर गेंद को चमकाने के लिए गेंद पर एक ही हाथ रगड़ दिया. आप भी विडियो देखें आपको समझ आ जाएगा.
They wouldn't be doing it again would they…why oh why do they still allow pockets?? pic.twitter.com/Yxnm4beqHM
— Marco (@marcongers) November 9, 2018
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पहले ही बॉल टेंपरिंग के चलते इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर चल रहें है
बता दें, बॉल टेंपरिंग के चलते इंटरनेशनल क्रिकेट से आॅस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के साथ बेनक्रॉफ्ट को एक साल का प्रतिबंध पहले ही लग चूका है. अगर ये आरोप जो एडम ज़म्पा पर लग रहें हैं अगर साबित हो गया तो ऑस्ट्रेलिया टीम को एक और झटका लग सकता है.
पिछले सात मैचों में ऑस्ट्रेलिया कि पहली जीत
कागिसो रबादा (54/4) के बाद डेविड मिलर (51) के अर्धशतक के बावजूद दक्षिण अफ्रीका को यहां ओवल मैदान पर शुक्रवार को दूसरे वनडे मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के हाथों सात रन से हार का सामना करना पड़ा.ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली है. वनडे में लगातार सात मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया की यह पहली जीत है.

मैच रैफरी का भी इस बारे में कोई बयान नहीं आया है
इस वीडियो को देखकर हर किसी को एक बार फिर वॉर्नर और स्टीव स्मिथ के द्वारा किए गए बॉल टेम्परिंग की याद आने लगी.हालांकि एडम जंपा ने गेंद से कुछ छेड़खानी की या नहीं इस वीडियो से कुछ पता नहीं चल रहा है और मैच रैफरी का भी इस बारे में कोई बयान नहीं आया है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post VIDEO: स्मिथ और वार्नर के बाद अब इस दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने सरेआम की गेंद के साथ यह हरकत, ‘बॉल टेम्परिंग’ का हुआ शक appeared first on SportzWiki Hindi.