ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में स्थानीय टी -20 मैच में भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी द्वारा आविष्कार किए गए एक हेलीकॉप्टर शॉट लगाया. उन्होंने एनएसडब्ल्यू टी 20 प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में 21 गेंदों पर 40 रनों की पारी खेली.
धोनी के इस शॉट को दुनिया भर के अन्य क्रिकेटरों द्वारा लगाया जा रहा है
बता दें, यह शॉट भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी बेहतरीन तरीके से लगाते हैं. जिसे अब दुनिया भर के अन्य क्रिकेटरों द्वारा अनुकरण किया जा रहा है. कुछ सफल होते हैं लेकिन एमएस धोनी की तुलना में कोई भी इससे बेहतर नहीं खेल पाता है.
यहाँ देखें विडियो
Steve Smith played some extraordinary shots in NSW T20 Premier Cricket today, but what about the catch to end his innings?! pic.twitter.com/r226rkfiVA
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 4, 2018
बता दें, स्मिथ और वार्नर 12 महीने के लिए क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा है. लेकिन वो अब घरेलु क्रिकेट खेल रहें हैं.ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर बॉल टेम्परिंग के मामले में प्रतिबंध झेल रहे हैं.
वार्नर भी खेल रहे एनएसडब्लयू प्रीमियर लीग
आॅस्ट्रेलिया के ये दो दिग्गज खिलाड़ी आॅस्ट्रेलिया जमीं पर मार्च के बाद पहली बार आमने सामने हुए. सिडनी में एनएसडब्लयू प्रीमियर क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ उतरे दोनों खिलाड़ियों पर इसी साल मार्च माह में केपटाउन टेस्ट में गेंद से छेड़डाड़ करने के मामले में साल भर का बैन लगा दिया गया था.

इन दोनों के टीम से बाहर जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन खास नहीं रहा
इन दोनो के टीम से बाहर निकलने के बाद ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन खास नहीं रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया ने लगातार सात मैचों के बाद जीत हासिल की है. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में वापस लाने कि भी मांग कर रही है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post VIDEO: महेंद्र सिंह धोनी की तरह हेलिकॉप्टर शॉट खेलते नजर आये स्टीव स्मिथ, वीडियो हुई वायरल appeared first on SportzWiki Hindi.