ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में अपना छठा शतक लगाया. रविवार को ओवर, होबार्ट में शॉन ने अपनी शतकीय पारी में 7 चौके और 4 विशाल छक्के लगाए. इनमें से अधिकांश छक्कों को फैन्स भी नहीं पकड़ पाए, लेकिन एक छक्के को तस्मानिया पुलिस के सुरक्षाकर्मी ने कैच कर लिया. कैच पकड़ने के बाद वह खुशी से झूमता दिखाई दिया.
सुरक्षाकर्मी ने पकड़ा कैच
ऑस्ट्रेलिया पारी के 30वें ओवर में मार्श ने ड्वे प्रीटोरियस की एक शॉर्ट गेंद को पहले ही पढ़ लिया और पूरी ताकत से इसे पुल किया. गेंद ऑफिसर की छाती के पास पहुंची. आफिसर ने कैच तो पकड़ लिया, लेकिन वह इस प्रक्रिया में अपना संतुलन खो बैठे और गिर पड़े.
Frank the cop explaining that impressive catch to @Neroli_M_FOX
He's the hero Hobart needed
Watch LIVE on Fox Cricket &
join our match centre: https://t.co/RzCgoitiLO #AUSvSA pic.twitter.com/ETTEsDhneO
— FOX SPORTS Cricket (@FoxCricket) November 11, 2018
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टि्वटर पर इसका वीडियो अपलोड किया है. इस वीडियो में कुछ दूसरे शॉट्स भी हैं जिन्हें फैन्स कैच नहीं कर पाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्क्स स्टोइनिस और मिशेल स्टार्क ने दो विकेट लिए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 9 विकेट पर 280 रन ही बना सकी. 40 रनों से हार के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 1-2 से गंवा दी.
Proteas batter David Miller is a very deserving winner of the Player of the Match AND Player of the Series awards #AUSvSA pic.twitter.com/QAKSdgzpmH
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 11, 2018
आप को बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस और डेविड मिलर ने शानदार शतक लगाकर टीम का स्कोर 50 ओवरों में 5 विकेट पर 320 पहुंचा दिया. डु प्लेसिस ने 114 गेंदों में 125 रन बनाए. इसमें 15 चौके और दो छक्के थे. जबकि डेविड मिलर ने 108 गेंदों पर 139 रन की पारी खेली. उन्होंने 13 चौके और 4 छक्के लगाए. इसके अलावा ये इतिहास में पहली बार हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया ने अपने घर में ही लगातार दो सीरीज गँवा दी है. ऑस्ट्रेलिया को इससे पहले इंग्लैंड ने वनडे सीरीज में हराया था. वही अब ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका से भी वन डे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा हैं.
The post VIDEO: जिस कैच को पकड़ने में अच्छे से अच्छे फिल्डर हो जाते हैं फैल, इस पुलिसकर्मी ने उस कैच को बना दिया सबसे आसान appeared first on SportzWiki Hindi.
Watch LIVE on Fox Cricket &
join our match centre: