दक्षिण अफ्रीका ने क्वींसलैंड में खेले गए एकमात्र टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराया. बारिश के कारण मुकाबला देरी से शुरू हुआ और अंत में इस मुकाबले को 10-10 ओवर का कर दिया गया था. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 10 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 87 रन ही बना पाए.
ऑस्ट्रेलिया पारी के दौरान कगिसो रबाडा ने फेंकी क्रिकेट इतिहास की सबसे खराब गेंद
ऑस्ट्रेलिया जब बल्लेबाजी कर रही थी. उनको जीत के लिए 10 गेंदों में 41 रनों की जरूरत थी. तभी साउथ अफ्रीका के गेंदबाज कगिसो रबाडा ने क्रिकेट इतिहास की सबसे खराब गेंद डाली. आप भी देखें विडियो
यहाँ देखें विडियो
BALLLLL
RABADA KE BALLLLLLLLLLL#AUSvSA #RABADA pic.twitter.com/6Pf0juks01
— Aditya Adapa || 9394022222 (@BezawadaAditya) November 17, 2018
इस गेंद को अंपायर ने डेड बॉल करार दिया. बता दें, दक्षिण अफ्रीका को क्विंटन डी कॉक (22) और हीजा हेंड्रिक्स (19) ने शानदार शुरूआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 3.2 ओवरों में 42 रन जोड़े और 5 ओवरों तक टीम का स्कोर 60 तक पहुंच गया था.
अंतिम 5 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने दमदार वापसी की
हालांकि अंतिम 5 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने दमदार वापसी की और मेहमान टीम को विशाल स्कोर नहीं खड़ा करने नहीं दिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान फाफ डू प्लेसी ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए, इसके लिए उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया और 4 चौके भी लगाए.

उनके लिए डेविड मिलर (11) और हेनरिक क्लासेन(12) के नहीं चल पाने के कारण दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 108 रन ही बन पाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए एंड्रू टाय और नाथन कूल्टर नाइल ने दो-दो विकेट तो ग्लेन मैक्सवेल और बिली स्टैनलेक को एक-एक विकेट मिला.
ऑस्ट्रेलिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर पाया कमाल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत बेहद खराब रही. मेजबान टीम ने 37 के स्कोर तक कप्तान आरोन फिंच (7), डार्सी शॉर्ट (0), क्रिस लिन (14) और मार्कस स्टोइनिस (5) के विकेट सस्ते में गंवा दिए थे. सिर्फ ग्लेन मैक्सवेल ही दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का सामना कर पाए और उन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 38 रन बनाए.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post VIDEO : हमेशा अपनी घातक गेंदबाजी से चर्चा बटोरने वाला कगिसो रबाडा ने फेंकी क्रिकेट इतिहास की सबसे खराब गेंद appeared first on SportzWiki Hindi.
