भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच रविवार को सिडनी में खेला जा रहा हैं। पहले से ही बॉल टेम्परिंग की वजह से बैन झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाज डेविड वार्नर अपनी टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दिए।
बता दें इस खिलाड़ी के ऊपर मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान बॉल टेम्पिरिंग का आरोप लगा था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस विवाद के चलते डेविड वार्नर, कप्तान स्टीवन स्मिथ और बल्लेबाज कैमरन बैंक्रॉफ्ट को टीम से बाहर कर दिया गया था।
कोच जस्टिन लैंगर के साथ दिखे
David Warner facing Josh Hazlewood and Pat Cummins in the SCG nets. Aus coach Justin Langer standing as umpire pic.twitter.com/UBOwaaEbb0
— Samuel Ferris (@samuelfez) November 25, 2018
ये खिलाड़ी मैदान पर जोश हेजलवुड और कोच जस्टिन लैंगर के साथ दिखाई दिए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की खबर के अनुसार , इस खिलाड़ी ने जोश हेजलवुड और पैट कमिंस के साथ नेट पर प्रैक्टिस की थी। जिसका वीडियो भी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया। बता दे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वार्नर और स्टीव पर एक साल का बेन लगाया था।
जिसके कारण ये दोनों खिलाड़ी भारत के विरुद्ध दिसंबर में शुरू होने वाली टेस्ट मैच सीरीज का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। दिग्गजों की माने तो टीम में इन दोनों खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी इस टीम को और कमजोर बना देती हैं।
स्टार्क की टी20 में की वापसी

ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी अपनी टीम की भी बहुत चिंता हैं। इस टीम का शीर्ष क्रम नहीं चल रहा है। अब तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक के चोटिल होने के चलते ऑस्ट्रेलियाई टीम की ये चिंता और ज्यादा बढ़ गयी हैं।
अब बिली स्टेनलेक की जगह मिचेल स्टार्क को अपनी टीम में शामिल कर लिया हैं। बता दें इस खिलाड़ी ने अपना अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2016 में खेला था। बता दे दूसरे मैच में नाथन कूल्टर नाइल उनकी जगह खेले थे।
ऑस्ट्रेलिया से आगे सिडनी

बीते दो टी-20 सीरीज में मात खाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम के पास मैच में दोबारा उठने का मौका हैं। जिसे ऑस्ट्रेलिया की टीम कभी भी खोना नहीं चाहेंगी। वही भारत भी इस सीरीज के दौरान अपना तीसरा मैच जीतने की पूरी कोशिश करेगा। भारत भी चाहेगा की वेस्टइंडीज से मिली शानदार जीत के बाद उसका फॉर्म लगातार बरक़रार रहे।
बता दे पिछली बार जब भारत और ऑस्ट्रेलिया इस मैदान पर मुकाबले पर एक दूसरे के सामने थी तब भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट के साथ करारी हार दी थी।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post VIDEO: कोच लैंगर की देखरेख में पैट कमिंस और हेजलवुड के खिलाफ डेविड वार्नर ने किया बल्लेबाजी का अभ्यास appeared first on SportzWiki Hindi.