Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

VIDEO : रणजी ट्रॉफी में अम्पायर द्वारा गलत आउट करार दिए जाने पर गुस्से से आग बबूला हुआ गौतम गंभीर

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर बहुत दिनों से टीम से बाहर चल रहे हैं. गंभीर जब भारतीय टीम के लिए खेलते थे तब उनका गुस्सा जगजाहिर था. अब इनका गुस्सा एक बार फिर देखने को मिला है. दरअसल रणजी ट्राफी के एक मुकाबले में गंभीर बल्लेबाजी कर रहें थे. दिल्ली का यह 37 साल का बल्लेबाज 50 गेंदों में 44 रन बना कर खेल रहा था. फिर क्या हुआ आप पहले विडियो देखिए.

यहाँ देखें विडियो 

दरअसल फिरोजशाह कोटला में हो रहे रणजी ट्राफी के इस मुकाबले में हिमाचल प्रदेश के गेंदबाज मयंक डागर की गेंद पर कैच आउट की जोरदार अपील हुई. अंपायर ने तुरंत आउट दे दिया. जिसके बाद गंभीर गुस्सा हो गए. भारतीय टीम के इस दिग्गज बल्लेबाज ने बेहतरीन शुरुआत कर चुके थे. और ऐसा लग रहा था वो बड़ी पारी खेलने वाले हैं. एक गलत निर्णय ने गंभीर को बड़ी पारी खेलने से रोक दिया.

भारत को विश्व कप में जीत दिलाने में गंभीर का था अहम योगदान 

भारत ने एम. एस. धोनी की कप्तानी में दो वर्ल्ड कप 2007 में टी-20 और 2011 में वनडे जीते. इन दोनों जीत में गौतम गंभीर का अहम रोल था. गंभीर ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में 75 रन की मूल्यवान पारी खेली थी. इस मैच में गंभीर के बाद भारत के लिए दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रोहित शर्मा (30) थे. इसी तरह वर्ल्ड कप 2011 में भी इस चैंपियन खिलाड़ी ने 97 रन की अहम पारी खेली थी और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ 109 रन की साझेदारी कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

ये है गंभीर का रिकॉर्ड 

गंभीर ने अपने इंटरनैशनल करियर में अभी तक 58 टेस्ट (9 शतक, 22 हाफ सेंचुरी), 147 वनडे (11 शतक, 34 हाफ सेंचुरी) और 37 टी20 (7 हाफ सेंचुरी) खेले हैं. गौतम गंभीर ने साल 2016 में टेस्ट टीम में वापसी जरूर की थी. लेकिन न्यू जीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले 1-1 टेस्ट में वह टेस्ट टीम में अपनी जगह बरकरार नहीं रख पाए.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post VIDEO : रणजी ट्रॉफी में अम्पायर द्वारा गलत आउट करार दिए जाने पर गुस्से से आग बबूला हुआ गौतम गंभीर appeared first on SportzWiki Hindi.