Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट vs रोहित: 2018 में बतौर बल्लेबाज और कप्तान कौन किस पर पड़ा भारी, देखें आंकड़े

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में 2018 का अपना अंतिम वनडे मैच खेला। इस मैच को आसानी से जीतकर टीम ने सीरीज भी 3-2 से अपने नाम कर लिया। इस सीरीज में भारत के टीम के कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की। इस साल दोनों ही बल्लेबाजों ने रनों का अम्बार लगा दिया। कप्तानी में भी विराट ने दो सीरीज पर कब्जा जमाया तो रोहित ने एशिया कप जैसी ट्रॉफी अपनी झोली में डाली।

2018 में विराट कोहली

वनडे क्रिकेट में इस साल विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। उनके बल्ले से इस साल 133.55 की औसत से रन बनाये हैं। आज तक वनडे में एक कैलेंडर साल में कोई भी बल्लेबाज 100 से ज्यादा की औसत से 1000 से ज्यादा रन नहीं बना पाया था।

14 मैचों में उनके बल्ले से 1202 रन निकले। इसमें उनके बल्ले से 6 शतक और 3 अर्धशतक भी निकले। वह दुनिया में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। कप्तानी की बात करें तो उन्होंने 14 मैचों में टीम की कमान संभाली जिसमें उन्हें 9 जीत और 4 हार मिली जबकि 1 मैच टाई रहा।

2018 में रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के लिए 2018 की शुरुआत किसी बुरे सपने की तरफ हुई थी। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर एक मैच को छोड़कर वह बुरी तरफ फ्लॉप रहे थे। इंग्लैंड में भी एक ही मैच में उनका बल्ला चला। एशिया कप में कप्तानी संभालते ही रोहित अलग खिलाड़ी बन गए। उनकी कप्तानी में टीम ने 5 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है।

इस साल में उन्हें बल्ले से 19 मैच में 1030 रन निकले हैं। इसमें 5 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल है। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 100.09 और औसत 73.57 का रहा। इस दौरान रोहित ने दुनिया में सबसे ज्यादा 39 छक्के भी लगाये हैं।

कौन बेहतर

बल्लेबाज की बात करें तो विराट, रोहित पर भारी पड़ते हैं, लेकिन कप्तान के तौर पर रोहित ने विराट को पछाड़ दिया है। इसके साथ ही रोहित ने इस साल जब भी शतक या अर्धशतक बनाया है तो टीम को जीत मिली है। वहीं विराट के 6 शतक में से टीम को 4 में ही जीत मिली और 3 अर्धशतक में टीम 2 में विजयी रही।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विराट vs रोहित: 2018 में बतौर बल्लेबाज और कप्तान कौन किस पर पड़ा भारी, देखें आंकड़े appeared first on SportzWiki Hindi.