Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्रॉफी: W W W W के साथ जम्मू और कश्मीर के इस गेंदबाज ने 4 गेंदों पर 4 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन, रंग लाया इरफ़ान पठान की मेहनत

1 नवंबर से भारतीय की सबसे बड़ी घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। इसके शुरू होने के बाद आज दूसरे ही दिन एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया। आज जम्मू और कश्मीर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद मुदसर ने इस साल का पहला हैट्रिक अपने नाम किया। उन्होंने आज राजस्थान के खिलाफ 90 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया।

4 गेंद पर झटके 4 विकेट

मोहम्मद मुदसर सिर्फ हैट्रिक लेकर नहीं रुके। उन्होंने अगली गेंद पर भी विकेट लेकर लगातार 4 गेंदों पर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने यह कारनामा राजस्थान के खिलाफ जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में किया।

मुदसर ने सबसे पहले 159 रन बनाकर खेल रहे चेतन बिस्ट को एलबीडबल्यू आउट किया। उसकी गलती गेंद पर उन्होंने तजिंदर सिंह को भी एलबीडबल्यू आउट कर दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए युवा लेग स्पिन गेंदबाज राहुल चाहर भी एलबीडबल्यू आउट हुए। हैट्रिक पूरा करने के बाद मुदसर ने चौथी गेंद पर टीएम उल हक को भी एलबीडबल्यू आउट किया।

खास रिकॉर्ड बनाया

4 गेंद पर लगातार 4 बल्लेबाज को एलबीडबल्यू आउट कर मोहम्मद मुदसर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट इतिहास के पहले गेंदबाज बन गए हैं जिसमें लगातार 4 गेंद पर 4 बल्लेबाजों को एलबीडबल्यू आउट किया है।

इससे पहले 2017 विजय हजारे ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर वह जम्मू कश्मीर की तरफ से क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे।

3 भारतीय गेंदबाज कर चुके हैं यह कारनामा

मोहम्मद मुदसर से पहले 3 भारतीय गेंदबाज घरेलू मैचों में लगातार 4 गेंद पर 4 बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं। सबसे पहले सदानंद मोहोल ने 1965/66 में यह कारनामा किया था। उसके बाद शंकर सैनी ने 1988/89 में यह कारनामा दोहराया।

2013/14 में महाराष्ट्र के गेंदबाज श्रीकांत मुंडे ने लिस्ट ए मैच में 4 गेंद पर बड़ोदरा के 4 बल्लेबाज बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। अब जम्मू और कश्मीर के मोहम्मद मुदसर का नाम भी इसमें जुड़ गया है।

The post रणजी ट्रॉफी: W W W W के साथ जम्मू और कश्मीर के इस गेंदबाज ने 4 गेंदों पर 4 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन, रंग लाया इरफ़ान पठान की मेहनत appeared first on SportzWiki Hindi.