Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

w w w w w… के साथ मैदान पर आया अर्जुन तेंदुलकर का तूफान झटके 8 विकेट

भारतीय अंडर-19 टीम के तेज गेंदबाजी और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का घरेलू मैचों से शानदार प्रदर्शन जारी है। मुंबई की प्रतिष्ठित अंडर-19 केसी महिंद्रा शील्ड सिलेक्शन टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। विजय मर्चेंट इलेवेन की तरफ से खेलते हुए अर्जुन ने विजय मजरेकर इलेवेन के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की।

दूसरी पारी में चटकाए 6 विकेट

विजय मजरेकर इलेवेन की दूसरी में पारी में अर्जुन ने खतरनाक गेंदबाजी की। मैच की दूसरी पारी में उन्होंने 17 ओवर की गेंदबाजी में 70 रन देकर 6 बल्लेबाजों को आउट किया। इसमें टॉप 4 के 3 बल्लेबाज शामिल थे।

अर्जुन तेंदुलकर

मैच की पहली पारी में भी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने 16 ओवर की गेंदबाजी की और 43 रन देकर 2 बल्लेबाजों को आउट किया। पूरे मैच में उन्होंने कुल 113 रन देकर विपक्षी टीम के 8 बल्लेबाजों को आउट किया।

बल्लेबाजी में नहीं चला बल्ला

गेंदबाजी में जरुर अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन बल्लेबाजी में वह कुछ खास नहीं कर सकते। पहली पारी में वह 6 गेंदों पर 7 रन बनाकर कैच आउट हो गए। दूसरी पारी में जब उनकी बल्लेबजी आई तो टीम लगभग जीत के पास पहुँच चुकी थी।

दूसरी पारी में अर्जुन ने 9 गेंदों पर 2 छक्के और और एक चौके की मदद से 16 रनों की पारी खेल अपनी टीम को आसानी से जीत तक पहुंचा दिया। उनकी टीम ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।

इससे पहले भी रहा है शानदार प्रदर्शन

इससे पहले अर्जुन ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में भी शानदार गेंदबाजी की थी। गुजरात के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 30 रन देकर 5 विकेट झटकने वाले अर्जुन तेंदुलकर ने असम के खिलाफ 7 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट लिए।

अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी गेंदबाजी का वीडियो भी शेयर किया था। उसमें साफ हो रहा था कि वह आसानी से दोनों तरफ गेंद स्विंग करा सकते हैं। उस टूर्नामेंट में उन्होंने टीम की कई जीत में अपना योगदान दिया था।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post w w w w w… के साथ मैदान पर आया अर्जुन तेंदुलकर का तूफान झटके 8 विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.