Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Woman World T20 : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आज इतिहास रचने उरतेगी भारतीय टीम

स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में भारतीय महिला टीम ने आईसीसी महिला ट्वंटी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। आपको बता दे की इस बार अभी तक भारतीय टीम ने अपना कोई भी मुकाबला नही हारा है और पूरी टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। लेकिन आज विश्व कप का सबसे अहम मुकाबला है क्योंकि आज भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

आपको बता दे की आज का मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए सिर्फ औपचारिकता क्योंकि दोनों ही टीमों ने इससे पहले ही आईसीसी महिला ट्वंटी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। साथ ही दोनों टीमों ने ये कारनामा एक-एक मैच बाकी रहते हुए कर लिए है। लेकिन फिर भी आज का मुकाबला काफी अहम होगा। क्योंकि इस बार ये दोनों टीमें किसी भी मामलें में कमजोर नही है साथ ही दोनों टीम मैच जीतने की दमदार कोशिश करेगी। साथ ही दोनी ही टीमें आज एक दूसरें को हराकर अपना चौथा मुकाबला जीतना चाहेगी।

टीमें :

ऑस्ट्रेलिया : मेग लानिंग (कप्तान), एशले गार्डनर, एलिसा हीली, डेलिसा किमिंस, सोफी मोलिने, बेथ मूनी, रशेल हैंस, निकोल बोल्टन, एलिसे पेरी, मेगान शट, एलिसे विलानी, टायला वी, जार्जिया वारेहम, निकोला कारे ।

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, मिताली राज, जेमिमा रौद्रिगेज, पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल,वेदा कृष्णामूर्ति, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया, एकता बिष्ट, डायलान हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वस्त्रकार, अरूंधति रेड्डी।

और ये भी पढ़े:

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने दिया ऑस्ट्रेलिया को विराट कोहली को रोकने का फॉर्मूला

इस युवा भारतीय खिलाड़ी ने किया ये कारनामा की पीछे रह गए सचिन और विराट, जानिए

IPL 2019: रिलीज होने के बाद इन दो खिलाडिय़ों ने RCB को कहा शुक्रिया



Herald