स्पोर्ट्स डेस्क। एक तरफ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है दूसरी तरफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला टी-20 विश्व कप खेल रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है और अब उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा। जिसने एक साल पहले उसे वनडे विश्व कप का खिताब जीतने से रोका था।
23 नवंबर को भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा। अगर भारत यह मैच जीतती है तो वह पहली बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाएगी। इस वर्ल्ड कप में हालांकि इंग्लैंड का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है। लेकिन भारत अभी तक एक भी मैच नहीं हारा। भारत ने अपने ग्रुप-बी के सभी चारों मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में एंट्री ली है। भारत ने साल 2010 के बाद से पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
वहीं भारतीय महिला टीम इंग्लैंड से एक साल पुराना बदला लेने उतरेगी। इंग्लैंड ने 50 ओवरों के विश्व कप के रोमांचक फाइनल मैच में टीम इंडिया को 9 रनों से हराया था। इस वर्ल्ड कप से हालांकि भारत में महिला क्रिकेट के एक नए युग की शुरुआत हुई।
टीमें इस प्रकार हैं -
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, मिताली राज, दीप्ति शर्मा, दयालन हेमलता, वेदा कृष्णमूर्ति, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, पूनम यादव, एकता बिष्ट, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), मानसी जोशी, देविका वैद्य, अनुजा पाटिल में से
इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), टैमी बीमोंट, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, ताश फर्रान, किर्स्टी गॉर्डन, जेनी गुन, डेनियल हैजेल, एमी जोन्स, नताली साइवर, अन्या श्रबसोले, लिंसी स्मिथ, फ्रैंक विल्सन, लॉरेन विनफील्ड, डेनियल वैट।
ये भी पढ़े :
क्रुणाल पांड्या ने अपनी गेंदबाजी से बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, पढक़र चौंक जाएंगे आप
IND vs AUS 1st T20: कंगारुओं ने रखा 174 रनों का लक्ष्य, भारत की जबरदस्त शुरुआत
Ind vs AusT20: ऑस्ट्रेलिया की धमाकेदार शुरुआत में बारिश ने डाली बाधा, मैच रुका
Herald