Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Women's T20 WC: मंधाना के आगे कंगारू ने टेके घुटने, 48 रन दी मात

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पुरुष टीम ही नहीं बल्कि महिला क्रिकेट टीम भी बड़ी बड़ी टीमों को टक्कर दे रही है। जी हाँ, भारतीय महिला क्रिकेट टीम अभी टी-20 विश्व कप खेल रही है और शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को जबरदस्त टक्कर दी है। ग्रुप-बी के मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया है। आपको बता दें, भारत इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारा है। भारतीय महिला टीम ने अपने पिछले मैच में आयरलैंड को हराकर पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के सर्वश्रेष्ठ 83 रन की पारी के बदौलत 168 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कंगारू की टीम 19.4 ओवर में 119 रन पर ढेर हो गई। आपको बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़कर शानदार शुरुआत की। लेकिन सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी (19) और एलीसे विलेनी (6) के लगातार आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई। कंगारू टीम की कोई बल्लेबाज़ भारतीय गेंदबाज़ों के आगे ठीक नहीं पाई। एक समय तो ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया की टीम 100 रन के अंदर सिमट जाएगी।

वहीं भारत की तरफ से अनुजा पाटिल ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 3.4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये। दीप्ति शर्मा, राधा यादव और पूनम यादव को दो-दो विकेट मिले।

यह भी पढ़े:

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया में जाते ही कोहली ने टीम के इस खिलाड़ी को बता दिया चैंपियन

सौरव गांगुली ने दिए संकेत, आईपीएल में इस टीम से खेल सकते है इंग्लैंड के कप्तान जो रूट

रूट की शतकीय पारी के बाद इस मामले में पीछे रह गए विराट कोहली, जानिए



Herald