Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

डेनियल ब्रायन ने किया हैरान, एजे स्टाइल्स को हराकर बने WWE चैंपियन

 सर्वाइवर सीरीज से पहले हुए स्मैकडाउन लाइव के आखिरी शो में डेनियल ब्रायन ने WWE चैंपियन बनकर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने एजे स्टाइल्स को हराया जो चैंपियन बनने के प्रवल दावेदार थे। ब्रायन 4 साल 7 महीने बाद WWE चैंपियन बने हैं। वहीं पिछले एक साल से ज्यादा समय तक WWE चैंपियन रहने वाले एजे अपना टाइटल गंवा बैठे।

दोनों सुपरस्टार्स ने दमदार प्रदर्शन करके दिखाया। अंत में स्टाइल्स फिनोमिनल फोरआर्म देने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वो रेफरी से टकरा गए। इस बीच डेनियल ब्रायन ने स्टाइल्स को लो ब्लो दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया। रेफरी यह नहीं देख पाए और फिर ब्रायन ने स्टाइल्स को रनिंग ना देकर उन्हें पिन किया और नए WWE चैंपियन बने।
 

मैच के बाद भी ब्रायन नहीं रुके और उन्होंने स्टाइल्स के ऊपर अटैक जारी रखा। क्राउड भी उन्हें बू कर रहा था। हालांकि ब्रायन को शायद किसी भी बात से फर्क नहीं पड़ा।

अब ब्राॅक लैसनर से होगा मुकाबला
एजे को मात देने के बाद  अब सर्वाइवर सीरीज में उनका मुकाबला चैंपियन vs चैंपियन मैच में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ होगा। भारतीय समयानुसार दोनों का मुकाबला 19 नवंबर को होगा। हालांकि फैंस इस मैच को लेकर खुश नहीं है क्योंकि ब्राॅक का पलड़ा भारी नजर आता है आैर लगता है कि वह ब्रायन को मिनटों में ही चित्त कर देंगे आैर फैंस कड़ा मुकाबला देखने को तरस जाएंगे।