इन दिनों वेस्टइंडीज की धरती पर महिला टी-20 विश्व कप 2018 खेला जा रहा हैं. यह टी-20 विश्व कप 9 नवंबर से शुरू हुआ था. बता दें, कि अबतक इस टूर्नामेंट में कुल 16 लीग स्टेज के मैच खेले जा चुके हैं और अब मात्र 4 लीग स्टेज के मैच और बचे हुए हैं, लेकिन आपकों बता दें, कि सिर्फ 16 लीग मैचों के बाद ही सेमीफाइनल खेलने वाली चार टीमों की तस्वीर पूरी तरह साफ़ हो चुकी हैं.
इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने किया क्वालीफाई

बता दें, कि वेस्टइंडीज की धरती पर खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2018 में सेमीफाइनल की चार टीमें मिल चुकी हैं. भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया हैं.
बता दें, कि इन चारों टीमों का एक-एक लीग मैच अभी बचा हुआ हैं, लेकिन इन चारों टीमों का टूर्नामेंट में अबतक इतना अच्छा प्रदर्शन रहा हैं, कि चारों टीमों ने पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया हैं. इन चारों टीमों को ही अबतक इस टूर्नामेंट में एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा हैं.
भारत का सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड या वेस्टइंडीज से होगा

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम का सेमीफाइनल मैच वेस्टइंडीज या इंग्लैंड की टीम में से किसी एक से होना तय हैं. 17 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया का लीग मैच हैं.
वहीं 17 नवंबर को ही वेस्टइंडीज और इंग्लैंड का भी ग्रुप स्टेज का लीग मैच हैं. अगर भारतीय टीम अपने अंतिम ग्रुप स्टेज के मैच को जीतती हैं, तो वह वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के मैच में हराने वाली टीम से सेमीफाइनल में भिड़ेगी.
वहीं अगर भारतीय टीम को अपने अंतिम ग्रुप स्टेज के मैच में हार मिलती हैं, तो वह वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के मैच में जीतने वाली टीम से सेमीफाइनल में भिड़ेगी.
दोनों सेमीफाइनल मैच 22 नवंबर को खेले जायेंगे. वहीं फाइनल मैच 24 नवंबर को खेला जाना हैं.
CREDIT CRICBUZZ
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post WWT-20 : महिला टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में इन 4 टीमों ने बनाया है जगह, इस टीम से होगा भारत का सामना appeared first on SportzWiki Hindi.