Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

WWT-20 : जाने कब, कहाँ और कैसे फ्री में देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच

आईसीसी टी-20 महिला विश्व कप 2018 में 17वां लीग मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच गयाना क्रिकेट स्टेडियम में आज शनिवार को खेला जायेगा.

भारतीय टीम इस मैच को जीतकर अपने ग्रुप को टॉप करना चाहेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम भी इस मैच को जीत ग्रुप बी को टॉप करना चाहेगी. आज इसी मैच के चलते हम आपकों इस मैच के प्रसारण को लेकर पूरी जानकारी देंगे. बता दें, कि यह दोनों टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं.

रात 8.30 से शुरू हो जायेगा मैच 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच का यह मैच भारतीय समयनुसार रात 8.30 बजे से शुरू होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेले जाने वाले इस मैच का टॉस रात 8 बजे होगा. वहीं आधे घंटे बाद 8.30 बजे यह मैच का लाइव प्रसारण शुरू हो जायेगा.

बता दें, कि भारत के इससे पहले हुए तीन मैच भी रात 8.30 बजे से ही शुरू हुए थे और भारत ने आसानी से न्यूजीलैंड, पाकिस्तान व आयरलैंड टीम के खिलाफ अपने मैच जीत लिए थे.

स्टार स्पोर्ट्स-1 में देख सकते हैं मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के इस मैच का मजा आप स्टार स्पोर्ट्स-1 पर व स्टार स्पोर्ट्स-1 के एचडी चैनल्स पर ले सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में आप इस मैच का मजा हिंदी व अंग्रेजी दोनों कमेंट्री के साथ ले सकते हैं. वहीं इस मैच का लुफ्त आप हॉटस्टार पर भी उठा सकते हैं. वहीं जियो टीवी में भी इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप फ्री में देख सकते हैं.

इस प्रकार है भारतीय टीम 

Women's T20 World Cup: India ready for strong challenge, Australia

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), मिताली राज, जेमिमा रोड्रिग्स, वेदा कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डी हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वस्त्राकर और अरूंधति रेड्डी

इस प्रकार है ऑस्ट्रेलिया की टीम 

Women's T20 World Cup: Australia to beat New Zealand in semi-finals

मेग लेग्निंग (कप्तान), रैचल हेन्स, निकोल बोल्टन, एशले गार्डनर, एलिसा हेली, डेलिसा किमिस, सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शट, एलिस विल्लानी, त्याला वेल्मेनिक, जॉर्जिया वेयरहम, निकोला केरी

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post WWT-20 : जाने कब, कहाँ और कैसे फ्री में देख सकते हैं भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच appeared first on SportzWiki Hindi.