भारत की महिला क्रिकेट टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टी-20 महिला विश्व कप 2018 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली हैं.
वेस्टइंडीज की धरती पर खेले जा रहे इस आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2018 में सेमीफाइनल की चारों टीमों की तस्वीर साफ़ हो चुकी हैं. भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया हैं.
भारत का सेमीफाइनल मुकाबला 22 नवंबर को इंग्लैंड से

बता दें, कि भारतीय टीम का सेमीफाइनल मुकाबला 22 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ हैं. वहीं दूसरा सेमीफाइनल वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर को ही हैं.
बता दें, कि भारत ने अपने ग्रुप बी को टॉप किया था. भारत ने अपने चारों ही लीग मुकाबले जीते थे. भारत ने लीग मुकाबलों में न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, आयरलैंड व ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को हराया था. वहीं इंग्लैंड की टीम ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रही हैं. जिसके चलते अब भारत और इंग्लैंड की टीम का सेमीफाइनल मैच होना हैं. जो भी टीम इस मैच को जीतेगी. वह 24 नवंबर को फाइनल मैच खेलेगी.
भारत लेना चाहेगी विश्व कप फाइनल हार का बदला

बता दें, कि भारतीय टीम इस मैच को जीत विश्व कप 2017 फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी. साल 2017 में वनडे विश्व कप में इन्ही दोनों टीमों के बीच वनडे विश्व कप का फाइनल मैच खेला गया था. इस फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने भारत की टीम को 9 रन के करीबी अंतर से हरा दिया था.
दरअसल, इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाये थे. इस लक्ष्य के जवाब में भारत की महिला क्रिकेट टीम 48.4 ओवर में 219 रन ही बना पाई थी.
भारत की महिला टीम, टी-20 विश्व कप के इस सेमीफाइनल मुकाबले में वनडे विश्व कप 2017 में मिली हार का बदला लेने के लिए बेक़रार होगी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post WWT20 : मिताली राज के साथ सेमीफाइनल में उतरेगी भारतीय टीम, लेगी 2017 विश्वकप फाइनल हार का बदला appeared first on SportzWiki Hindi.