Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत ने ऑस्ट्रेलिया XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में बनाए 358 रन, इन पांच बल्लेबाजों ने लगाए अर्धशतक

इंटरनेट डेस्क। टी20 सीरीज के बाद अब भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच छह दिसंबर को एडिलेड में खेला जाएगा। टेस्ट सीरीज से पहले भारत और आॅस्ट्रेलिया XI के बीच एक प्रेक्टिस मैच खेला जा रहा है।

कोहली कंगारू धरती पर तोड़ सकते हैं भारतरत्न सचिन का ये 'विराट' रिकॉर्ड

इस प्रेक्टिस मैच में का पहला दिन बारिश के कारण धुल गया था। चार दिनों के इस मैच के दूसरे दिन आॅस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की और से टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने पृथ्वी शॉ और केएल राहुल ओ​पनिंग करने उतरे। लेकिन राहुल तीन रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। इस प्रेक्टिस मैच में भारत की और से पांच बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए। भारत की ओर से ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने सर्वाधिक 66 रन बनाए। कप्तान विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, अंजिक्या रहाणे ने मैच में अर्धशतक लगाए। जिनकी बदौलत भारत ने पहली पारी में 358 रन बनाए।

आॅस्ट्रेलिया XI की ओर से एरॉन हार्डी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की।वहीं, दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक आॅस्ट्रेलिया ने केवल 4 ओवर के खेल में 24 रन बिना किसी नुकसान के बना लिए हैं। आॅस्ट्रेलिया ऐसे में भारत के 334 रन पीछे है। भारत के पास हालांकि ये सीरीज जीतने का खास मौका है। क्योंकि टीम आॅस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ बॉल टेंपरिंग के कारण ये सीरीज नहीं खेल रहे है।