आईपीएल 2019 से पहले खिलाड़ियों को रिलीज करने का क्रम जारी है। कई टीमों ने बड़े खिलाड़ियों के बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं रिपोर्ट्स की माने तो अभी कई और बड़े खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है। इसमें बेन स्टोक्स, मनीष पांडे और जयदेव उनादकट जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों में अभी तक विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह का नाम नहीं आया है।
2018 में रहे थे फ्लॉप
टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले युवराज सिंह को आईपीएल 2018 में पंजाब के लिए सारे मैच खेलने का मौका भी नहीं मिला था। उन्हें सिर्फ 8 मैच खेलने का मौका मिला।

उन 8 मैचों में दिग्गज बल्लेबाज के बल्ले से सिर्फ 65 रन निकले थे। इस दौरान उनका औसत 10.83 रहा था और स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 89 का था। इसी वजह से उन्हें सारे मैच खेलने का मौका भी नहीं मिला।
बेस प्राइस पर बिके थे
युवराज सिंह जैसे बल्लेबाज को आईपीएल की नीलामी में बेस प्राइस पर खरीदा गया था। नीलामी से पहले तो यह भी बात हो रही थी कि उन्हें कोई खरीददार नहीं मिलेगा लेकिन उनकी पहली टीम किंग्स XI पंजाब ने बेस प्राइस पर खरीद लिया था।
युवी जैसे बल्लेबाज को अगर सिर्फ 2 करोड़ मिलते हैं तो उनके प्रदर्शन में जरुर कोई बात रही होगी। इस बार विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी।
क्या पंजाब उन्हें करेगी रिलीज

इस प्रदर्शन को देखकर लगता है कि कोई भी टीम ऐसे खिलाड़ी को रिलीज करना चाहेगी। इसके बावजूद अभी तक किंग्स XI पंजाब की तरफ से उनके बारे में कोई बयान नहीं आया है। पंजाब ने मार्कस स्टोनिस और करुण नायर को रिलीज कर चुकी है।
अब तक युवराज सिंह को नहीं लेकर कोई खबर नहीं आई है। ऐसे में देखा जाये तो शायद पंजाब उन्हें रिलीज नहीं करेगी। अभी खिलाड़ियों को रिलीज करने में कुछ दिन और बाकि हैं। देखने वाली बात होगी कि पंजाब उन्हें रिलीज करती है या नहीं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post अंत की ओर है युवराज सिंह का करियर, किंग्स XI पंजाब दिखा सकती है बाहर का रास्ता! appeared first on SportzWiki Hindi.