Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कल लॉन्च होगा Xiaomi  का Redmi Note 6 Pro, जानिए कीमत और फीचर्स 

टेक डेस्क। Xiaomi एक बार फिर अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी कल 6 नवंबर को चीन में एक इवेंट में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 6 Pro लॉन्च कर सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कंपनी पहले ही Redmi Note 6 Pro को फोन थाईलेंड में लॉन्च कर चुकी है। Xiaomi ने इस स्मार्टफोन को पहले लॉन्च किये गए रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन की सफलता को देखते हुए लॉन्च करना चाहती है।


Paytm दिवाली धमाका: स्मार्टफोन पर मिल रहा है 16,000 रुपये तक का कैशबैक
Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहे है ये 5 शानदार स्मार्टफोन

रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन ग्राहकों को काफी पसंद किया और इस स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपए है। खबरों की माने तो कम्पनी नये स्मार्टफोन में चार कैमरे दे सकती है। इसके अलावा Redmi Note 6 Pro में 6.26-इंच नॉच डिस्प्ले हो सकता है जो 19:9 के साथ आएगा। स्मार्टफोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से लैस होगा। यह फोन ब्लैक, ब्लू, रेड और रोज गोल्ड कलर ऑप्शन में आ सकता है।



इस स्मार्टफोन में शाओमी 4000 एमएएच की बैटरी दे सकती है जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर से लैस होगा। Note 6 Pro में कंपनी डुअल रियर कैमरा और डुअल फ्रंट कैमरा दे सकती है। स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। फ्रंट की बात करे तो 20 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का डुअर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है।

स्मार्टफोन में डुअल सिम सेटअप दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, वाईफाई डायरेक्ट और अन्य फीचर भी दिए गए हैं।



Herald