Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: 0.3 ओवर में इशांत शर्मा ने आरोन फिंच ने बिखेरी गिल्लीयां, हैरान कर देने वाला था कप्तान कोहली का रिएक्शन

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला का आगाज आज गुरूवार, 6 दिसम्बर से हो गया हैं. दोनों टीमों के बीच डोमेन टेस्ट सीरीज का सबसे पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जा रहा हैं. जहाँ दूसरे दिन का आगाज टीम इंडिया के अंतिम विकेट के पतन के साथ हुआ.

पहले दिन के खेल में टीम इंडिया का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 250 रन रहा और दूसरे दिन की पहली ही गेंद पर जोश हेजलवुड ने मोहम्मद शमी को आउट कर भारतीय टीम को 250 के स्कोर पर ही ऑल आउट कर दिया.

टीम इंडिया की जोरदार शुरुआत 

(Photo by : Getty Images)

भारतीय टीम के ऑल आउट होने के बाद अब सारा दरमोदार टीम इंडिया की गेंदबाजी के ऊपर था और भारतीय टीम की शुरुआत एकदम धमाकेदार देखने को मिली. टीम इंडिया के दिग्गज और सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच को बोल्ड आउट कर ऑस्ट्रेलिया को करार झटका दिया.

आरोन फिंच तीन गेंदों के भीतर बिना कोई रन बनाये पवेलियन लौट गये.

आइये डालते हैं, एक नजर आरोन फिंच की विकेट पर :

आरोन फिंच के आउट होने के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी ख़ुशी के मारे झूम उठे और कप्तान विराट कोहली ने अपने ही मस्तमौला अंदाज आरोन फिंच के विकेट का जश्न मनाया.

टीम इंडिया की पारी पर एक नजर 

It's one of my top 5 innings: Pujara

Pic By : Getty Imges

बात अगर टीम इंडिया की बल्लेबाजी की करे, तो चेतेश्वर पुजारा  को छोड़कर मेहमान टीम के उपरीक्रम के सभी बल्लेबाजो ने एकदम निराशाजनक प्रदर्शन किया. चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय टीम के लिए शानदार शतकीय पारी खेली और 123 रन बनाये, जबकि केएल राहुल 2, मुरली विजय 11, कप्तान विराट कोहली 3, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 13, रोहित शर्मा 37 और विकेटकीपर ऋषभ पन्त 25 कोई भी खिलाड़ी टीम के लिये एक बड़ी पारी खेलने में असफल रहा.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिये उपकप्तान जोश हेज़ल वुड सबसे ज्यादा तीन, जबकि अन्य गेंदबाजो में मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और पैट कमिंस दो दो विकेट लेने में कामयाब हुए.

The post वीडियो: 0.3 ओवर में इशांत शर्मा ने आरोन फिंच ने बिखेरी गिल्लीयां, हैरान कर देने वाला था कप्तान कोहली का रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.