Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हॉकी विश्वकप: स्पेन और फ्रांस का मैच 1-1 से ड्रा छूटा

भुवनेश्वर
कप्तान और गोलकीपर क्विको कोर्टेस के पेनल्टी स्ट्रोक पर किये गये शानदार बचाव की मदद से स्पेन ने फ्रांस के खिलाफ सोमवार को यहां पुरूष विश्व कप हाकी का पूल ए का मैच 1-1 से ड्रा करवाया। यह मैच ड्रा छूटने से दोनों टीमें नाकआउट में पहुंचने की दौड़ में बनी हुई हैं। दोनों के दो मैचों में एक-एक अंक हैं। यह विश्व में आठवें नंबर के स्पेन और प्रतियोगिता में सबसे निचली रैंंिकग 20वें नंबर के फ्रांस के बीच मैच था लेकिन इसमें काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। फ्रांसीसी टीम ने अपनी विरोधी टीम को काफी कड़ी चुनौती दी। 

फ्रांस ने टिमोथी क्लेमेंट ने छठे मिनट में ही मैदानी गोल करके स्पेन को सकते में डाल दिया था। उसने तीसरे क्वार्टर तक यह बढ़त बनाये रखी। स्पेन ने मध्यांतर के बाद अच्छा खेल दिखाया। उसकी तरफ से अल्वारो इग्लेसियास से 48वें मिनट में बराबरी का गोल किया। फ्रांस के पास टूर्नामेंट का पहला बड़ा उलटफेर करने का सुनहरा मौका था लेकिन स्पेन के कप्तान कोर्टेस अपनी टीम के बचाव में आगे आये। स्पेन के रक्षक के गोलमुख पर बाधा पहुंचाने के कारण फ्रांस को वीडियो रेफरल के जरिये पेनल्टी स्ट्रोक मिला लेकिन कोर्टेस ने ह्यूगो जेनेस्टेट का शाट रोक दिया। स्पेन अपने पहले मैच में ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना से 3-4 से हार गया था जबकि फ्रांस को न्यूजीलैंड से 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी। स्पेन पूल के अपने अंतिम मैच में छह दिसंबर को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा जबकि फ्रांस का सामना अर्जेंटीना से होगा।