ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे एडिलेड टेस्ट में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। दूसरी में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम ने मेजबान के सामने जीत के लिए 323 रनों लक्ष्य रखा। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम नियमित अन्तराल पर विकेट खो रही है।
रविचन्द्रन अश्विन पर बड़ी जिम्मेदारी

टीम इंडिया के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया की पारी को जल्द से जल्द समाप्त करने की बड़ी जिम्मेदारी है। पहली पारी में उन्होंने तीन बल्लेबाजों को आउट किया था वहीं दूसरी पारी में भी अभी तक दो बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं।
एडिलेड की पिच में स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मदद है। ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिन नाथन लायन ने भारत की दूसरी पारी में 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। अब अश्विन से भी ऐसी ही उम्मीद रहेगी।
अश्विन ने रोहित शर्मा को किया ट्रोल

भारतीय टीम के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने रोहित शर्मा को अनजाने में ट्रोल कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के दूसरी पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना 12वें ओवर के बाद घटी थी।
इसी ओवर की अंतिम गेंद पर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच को आउट किया था। ओवर समाप्त होने के बाद रोहित ने अश्विन से हाथ मिलकर उन्हें बधाई देने की कोशिश की लेकिन उनका ध्यान कहीं और था। उन्होंने रोहित की तरफ ध्यान ही नहीं दिया तो सिमित ओवरों के उपकप्तान ने उनका पीठ थपथपा दिया।
10 साल बाद टेस्ट जीत सकता है भारत

भारत की टीम के पास ऑस्ट्रेलिया में दस साल बाद टेस्ट मैच जीतने का शानदार मौका है। टीम ने अपना अंतिम मैच 2007-08 के दौरे पर पर्थ में जीता था। उसके बाद हुई दोनों सीरीज में टीम को एक भी जीत नहीं मिली। पिछले दौरे में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन एक भी मैच नहीं जीत पाई थी। इसी वजह से यह दौरा और सीरीज टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
देखें वीडियो:
This
#ausvind pic.twitter.com/IpnaCcFPOD
— Monica (@monicas004) December 9, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: दूसरी पारी में 1 रन बनाने वाले रोहित शर्मा का मैदान पर ही मजाक बना गये रविचन्द्र अश्विन appeared first on SportzWiki Hindi.