भारत देश हमेशा से ही नए खिलाड़ी को आगे लाने की कोशिस में रहता है. इस देश में हर दिन कोई कोई नया खिलाड़ी आगे आता है और अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खिंच लेता है. इसी कड़ी में इस समय रणजी में बिहार के एक स्पिनर ने अपनी गेंदबाज़ी से सबको हैरान कर रखा है. जी हाँ! आप को जानकार हैरानी होगी कि ये खिलाड़ी सिर्फ 5.05 की औसत से विकेट हासिल कर रहा है. तो आइये जानते है इस गेंदबाज़ के बारे में:
बिहार ने हासिल की जीत

शानदार फार्म में चल रहे बाएं हाथ के स्पिनर आशुतोष अमन के दूसरी पारी में पांच और कुल 12 विकेट के दम पर बिहार ने रणजी ट्राफी प्लेट ग्रुप के मैच में मंगलवार को चौथे और अंतिम दिन नागालैंड को 273 रन से हराकर छह अंक हासिल किया. जीत के लिए 446 रन का पीछा करने उतरी नागालैंड की दूसरी पारी 173 रन पर सिमट गई.

बिहार ने पहली पारी में 150 रन का स्कोर बनाया था, जबकि नागालैंड ने पहली पारी में 209 रन का स्कोर खड़ा किया था. लेकिन बिहार ने दूसरी पारी में आठ विकेट पर 505 रन का विशाल स्कोर बनाकर नागालैंड के सामने जीत के लिए 447 रनों का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में नागालैंड की टीम 173 रन पर ऑलआउट हो गई.
आशुतोष अमन बने मैच के हीरो

प्लेयर ऑफ द मैच आशुतोष ने दूसरी पारी में 49 रन देकर पांच विकेट लिए. उन्होंने मैच में 96 रन देकर 12 विकेट लिए. चार मैचों में यह तीसरी बार है जब वह प्लेयर ऑफ मैच बने.
उन्होंने लगातार चौथी बार मैच में 10 या अधिक विकेट लेने का कारनामा किया है. आशुतोष ने 10 पारियों में 5.54 की औसत के साथ 51 विकेट लिए हैं जो इस सत्र में सबसे अधिक हैं.
सेना से क्रिकेट में वापसी की है

आशुतोष अमन का जन्म बिहार के गया में 19 मई 1986 को हुआ. 32 वर्षीय अमन बिहार की ओर से खेलते हैं और बाएं हाथ के स्पिनर हैं. गया के डेल्हा के रहने वाले आशुतोष सेना में नौकरी करते हैं. पहले क्लबों के लिए क्रिकेट खेलते थे. बिहार में 18 वर्षों के बाद क्रिकेट की वापसी हुई तो अपने राज्य के लिए खेलने का निर्णय लिया.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारत को मिला एक और मिस्ट्री स्पिनर, सिर्फ 10 पारियों में हासिल किये हैं 51 विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.