Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महज 10 लाख बचाने के चक्कर में KXIP ने KKR के हाथों गंवा दिया हीरा खिलाड़ी, अब खलेगी कमी

देश की सबसे बड़ी लीग को शुरू होने में महज कुछ ही महीनों का समय बचा हैं। जिसके लिए सभी टीमों ने अपनी -अपनी कमर कस ली हैं। वैसे आईपीएल एक ऐसी लीग हैं। जिसका इंतजार क्रिकेट प्रेमियों से लेकर बड़े -बड़े खिलाड़ियों को रहता हैं।

जहां एक तरफ क्रिकेट प्रेमी महज हजारों रूपए सिर्फ इसलिए कुर्बान कर देते हैं। ताकि वो अपने पसंदीदा खिलाड़ी को पास से देख पाए तो वहीं टीमों के बड़े खिलाड़ी इसलिए उत्साहित नज़र आते हैं ,क्योंकि आईपीएल की नीलामी के दौरान इन खिलाड़ियों को मोटी रकम कमाने का मौका मिलता हैं।

बता दें आगामी आईपीएल की नीलामी कुछ दिन पहले ही जयपुर में की जा चुकी हैं। लेकिन इस आईपीएल के दौरान एक बात सबसे अजीब देखी गयी हैं। जहां टीमों ने बड़े दिग्गज खिलाड़ियों को नजर अंदाज करते हुए युवा खिलाड़ियों को मौका दिया हैं।

तो वहीं एक खिलाड़ी को केकेआर और किंग्स इलेवन पंजाब की टीमों ने रकम के चलते छोड़ दिया। तो आइए जानते हैं। उस खिलाड़ी के बारें में।

लॉकी फर्ग्युसन


इस खिलाड़ी की गिनती न्यूजीलैंड के बेहद प्रतिभाशाली गेंदबाजों में की जाती हैं। इस खिलाड़ी की औसतन रफ्तार 140 से ज्यादा की है। इन्होने भारत के खिलाफ हाल ही में विकेटों की झड़ी लगाई थी। जिसके चलते इस बार आईपीएल नीलामी के दौरान भी इनका बेस प्राइस 1 करोड़ रखा गया था।

इनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए ये उम्मीद लगाई जा रही थी, कि इस खिलाड़ी की बोली टीमों के द्वारा काफी लंबी लगाई जाएगी। शुरुआत भी उसी अंदाज में हुई लेकिन थोड़ी देर बाद ये थम गया। दरअसल उनके लिए ये बोली केकेआर और किंग्स इलेवन पंजाब ने लगाई थी।

1.5 करोड़ तक चली जंग


इन दोनों ही टीमों ने इस खिलाड़ी के लिए 1.5 करोड़ तक एक दूसरे से जंग की। जहां किंग्स इलेवन पंजाब 1.5 करोड़ का भाव लगाकर बहुत आश्वस्त दिखाई दे रही थी। तो वहीं जब केकेआर ने इस खिलाड़ी के ऊपर जब 1.6 करोड़ का दाव लगाया, तो किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने दांव से आगे जाने की कोई भी जाहिर नहीं की। जिसके चलते वो इस बेहतरीन खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने से चूक गए। अगर ये टीम अपनी बोली को थोड़ा सा आगे बढ़ाती तो निश्चिंत ही ये इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल कर लेती।

पंजाब को हैं इस खिलाड़ी की ज्यादा जरुरत


किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को kkr की अपेक्षा इस खिलाड़ी की ज्यादा जरुरत हैं। बता दें पंजाब की टीम के पास अच्छी रफ्तार वाले तेज गेंदबाज कम हैं। वैसे भी इस साल भारत में चुनावों के कारण आगामी आईपीएल के बाहर होने की उम्मीद भी लगाई जा रही हैं। ऐसे में फर्ग्युसन पंजाब की टीम के लिए खरा हीरा साबित हो सकते थे।

The post महज 10 लाख बचाने के चक्कर में KXIP ने KKR के हाथों गंवा दिया हीरा खिलाड़ी, अब खलेगी कमी appeared first on SportzWiki Hindi.