स्पोर्ट्स डेस्क।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। इस सीरीज का दूसरा मैच पर्थ में खेला जा रहा है और इस मैच को जीतन के लिए भारत को 272 रनों का लक्ष्य मिला है। लेकिन इस सीरीज में विराट ने शानदार प्रदर्शन करके दिखा दिया है की उन्हें टेस्ट का सबसे सफल खिलाड़ी किस लिए कहा जाता है। विराट ने इस सीरीज के पहले मैच में थोड़ा निराश किया लेकिन दूसरे मैच की पहली पारी में शानदार शतक लगाकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
IND vs AUS, 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिए 287 रनों का टारगेट
विराट का टेस्ट करियर में 25 वां शतक लगाने के साथ ही सबसे कम पारी में सबसे तेज 25 शतक लगाकर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लेकिन इसके साथ विराट कोहली ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है जो किसी भी टेस्ट बल्लेबाज को बनाने में सालों लग जाते हैं। विराट ने लगातार दो सालों से 2500 से ज्यादा रन बनाकर एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो पिछले 100 साल में किसी भी बल्लेबाज ने नहीं बनाया है।
विराट ने रचा इतिहास, इस मामले में सचिन को छोड़ा पीछे
विराट कोहली ने साल 2017 और 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट में लगभग 2600 रन बनाकर दिखा दिया है की उनके बल्ले से रन नहीं आग बरस रही है। अगर दूसरी पारी में विराट अच्छा खेलते है तो भारत को जीत मिलने के साथ विराट कोहली एक और नया रिकॉर्ड बना देंगे जो पहले किसी भी भारतीय कप्तान के नाम नहीं है। भारत की जीत के साथ इस सीरीज में 2 0 की बढ़त मिल जाएगी। इस सीरीज में विराट के बल्ले से रन निकलना जारी रहा तो विराट 3000 रन का आंकड़ा भी पार कर सकते हैं।
Herald