Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आस्ट्रेलिया में विराट कोहली सबसे तेज़ 1000 टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय

एडिलेड
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन मेज़बान आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी ज़मीन पर अपने 1000 टेस्ट रन पूरे करने की उपलब्धि दर्ज कर ली, वह ऐसा करने वाले सबसे तेज़ और ओवरआॅल चौथे भारतीय बल्लेबाज़ भी बन गये हैं। एडिलेड ओवल में चल रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन शुक्रवार को भारत की दूसरी पारी में विराट ने यह उपलब्धि दर्ज की। विराट को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिये टेस्ट से पूर्व मात्र आठ रनों की ज़रूरत थी लेकिन पहली पारी में मात्र तीन रन पर आउट होने के कारण उनका इंतज़ार लंबा हो गया। हालांकि दूसरी पारी में पांच रन बनाने के साथ ही उन्होंने आस्ट्रेलियाई धरती पर अपने 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिये।

30 वर्षीय विराट आस्ट्रेलिया में 1000 टेस्ट रन बनाने के मामले में सबसे तेज़ भारतीय बल्लेबाज़ भी बन गये हैं जिन्होंने 18 पारियों में यह आंकड़ा छूआ है। आस्ट्रेलिया में सबसे तेज़ यह कारनामा करने के मामले में ओवरआॅल विदेशी खिलाड़यिों में विराट से आगे केवल चार इंग्लिश बल्लेबाज़ हैं। भारतीय कप्तान विराट आस्ट्रेलिया में 1000 टेस्ट रन पूरे करने के साथ ही पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज़ों की भी श्रेणी में शामिल हो गये हैं जो आस्ट्रेलियाई धरती पर एक हजार रनों का आंकड़ा पार कर चुके हैं। इस सूची में सचिन 1809 रनों के साथ सबसे आगे हैं जबकि दूसरे नंबर पर लक्ष्मण के नाम 1236 रन और तीसरे नंबर पर द्रविड़ के नाम 1143 रन दर्ज हैं। मौजूदा सीरीज़ से पूर्व विराट के आस्ट्रेलिया में खेले गये आठ टेस्ट मैचों में 992 रन थे  जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 169 रन है जो उन्होंने मेलबोर्न क्रिकेट  ग्राउंड पर वर्ष 2014 में बनाया था। विराट ने मौजूदा सीरीज़ से पूर्व  आस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट शतक और दो अर्धशतक बनाये हैं। विराट आस्ट्रेलिया में 1000 या उससे अधिक टेस्ट रन बनाने वाले  ओवरआॅल 28वें विदेशी बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने 59.05 के बेहतरीन औसत से यह रन  बनाये हैं। इसी के साथ भारतीय कप्तान ने बतौर कप्तान विदेशी दौरों में भी  अपने 2000 टेस्ट रन पूरे कर लिये हैं। उनके अलावा अन्य किसी भारतीय कप्तान  ने अब तक विदेश में इतने रन नहीं बनाये हैं। विराट दुनिया में ओवरआॅल पांचवें बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने विदेशी जमीन पर बतौर  कप्तान 2000 टेस्ट रन बनाये हैं और उनसे आगे इस मामले में एलेन बार्डर,  रिकी पोंटिंग, ग्रीम स्मिथ और एलेस्टेयर कुक हैं। विराट फिलहाल दुनिया के  नंबर एक टेस्ट और वनडे बल्लेबाज़ हैं और कैलेंडर वर्ष में उन्होंने दोनों  प्रारूपों में 1000 रन से अधिक बनाये हैं।