Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 10.3वें ओवर में उस्मान ख्वाजा ने पकड़ा साल का सबसे बेहतरीन कैच, सस्ते में आउट हुए विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला का आगाज हो चुका हैं. दोनों देशों के बीच सबसे पहला टेस्ट मैच आज गुरुवार, 6 दिसम्बर से एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जा रहा हैं.

एडिलेड टेस्ट मैच की शुरुआत भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के टॉस जीतने के साथ हुई और कप्तान साहब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना का फैसला किया.

खराब निर्णय, बेकार शुरुआत 

pic by : twitter

टॉस जीतकर पहला बल्लेबाजी करने का फैसला टीम इंडिया के लिए बहुत ही गलत साबित हुआ. पारी के दूसरे ही ओवर में टीम के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल (2), दिग्गज सलामी बल्लेबाज मुरली विजय (11) और टीम इंडिया के कप्तान और उम्दा फॉर्म से गुजर रहे विराट कोहली मात्र 3 रन बनाकर चलते बने.

विराट कोहली की विकेट ऑस्ट्रेलियाई टीम के युवा तेज गेंदबाज पैट कमिंस के खाते में गयी. पैट कमिंस ने विराट कोहली को 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया और पवेलियन का रास्ता दिखाया.

कुछ ऐसे आउट हुए किंग कोहली 

पैट कमिंस की तेज रफ़्तार से आती हुई गेंद पर विराट रन मशीन कोहली खुद को बचा ना सके और गली में उस्मान ख्वाजा को अपनी कैच दे बैठे. असल में देखा जाए तो यह विकेट पैट कमिंस के नहीं, बल्कि उस्मान ख्वाजा के खाते में गयी.

उस्मान ख्वाजा ने हवा में गौता लगाते हुए एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा और कोहली को आउट कर टीम इंडिया को तीसरा जोरदार झटका दिया. विराट कोहली 16 गेंदों में  3 रन बनाकर आउट हुए.

यहाँ देखे उस्मान ख्वाजा का यह अद्दभुत कैच : 

The post वीडियो : 10.3वें ओवर में उस्मान ख्वाजा ने पकड़ा साल का सबसे बेहतरीन कैच, सस्ते में आउट हुए विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.