Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-10 लीग : डैरेन सैमी की टीम ने सहवाग की टीम को हरा फाइनल में बनाई अपनी जगह

इनदिनों युएई में टी-10 लीग खेली जा रही है. इस टी-10 लीग का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला नॉर्थन वरियर्स और मराठा अरेबियंस की टीम के बीच खेला गया.

इस मुकाबले को नॉर्थन वरियर्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते आसानी से 10 विकेट के अंतर से जीत लिया और साथ ही 2 दिसंबर रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में भी अपनी जगह पक्की कर ली है.

मराठा अरेबियंस मात्र 78 रन पर हुई आउट 

नॉर्थन वरियर्स और मराठा अरेबियंस टीम के बीच खेले गये इस मैच का टॉस नॉर्थन वरियर्स की टीम ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मराठा अरेबियंस की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 78 रन बनाये.

मराठा अरेबियंस टीम के 9 बल्लेबाज तो दहाई का आँकड़ा भी पार नहीं कर पाये. मराठा अरेबियंस के लिए सबसे ज्यादा 7 गेंदों में 15 रन हजरतउल्लाह जजई ने बनाये. वहीं कप्तान ड्वेन ब्रावो 12 गेंदों में 13 रन बनाये. बाकि बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाये.

नॉर्थन वरियर्स के लिए हार्डस विल्जोन ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने अपने 2 ओवर में 6 रन देकर 3 विकेट हासिल किये. वहीं आंद्रे रसेल और वहाब रियाज ने 2-2 विकेट हासिल किये.

नॉर्थन वरियर्स की टीम ने मात्र 5 ओवर में किया लक्ष्य हासिल 

नॉर्थन वरियर्स की टीम ने 73 रन के इस लक्ष्य को मात्र 5 ओवर में ही यह लक्ष्य बिना विकेट खोये हासिल कर लिया. नॉर्थन वरियर्स की टीम के लिए लेंडी सिमंस ने 14 गेंदों में 31 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं निकोलस पूरन ने भी टीम के लिए 16 गेंदों में 43 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेली. मराठा अरेबियंस टीम का कोई भी गेंदबाज विकेट हासिल नहीं कर पाया.

आपकों बता दे, कि भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग मराठा अरेबियंस टीम के मेंटोर है. वहीं डैरेन सैमी नॉर्थन वरियर्स टीम की कप्तान है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post टी-10 लीग : डैरेन सैमी की टीम ने सहवाग की टीम को हरा फाइनल में बनाई अपनी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.