Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवा भारतीय गेंदबाज ने की अनिल कुंबले की बराबरी, पारी में 10 बल्लेबाजों को किया आउट

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की पारी में 10 विकेट लिया था। टेस्ट क्रिकेट में अभी तक सिर्फ दो बार ही किसी गेंदबाज ने पारी के अभी 10 विकेट अपने नाम किये हैं। अब भारत के एक युवा तेज गेंदबाज ने यह कारनामा किया है। इस गेंदबाज की उम्र अभी 19 साल भी नहीं है।

कूच विहार ट्रॉफी में किया कारनामा

मणिपुर के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रेक्स राजकुमार ने भारत की घरेलू अंडर- 19 टूर्नामेंट कूच विहार ट्रॉफी की एक पारी में 10 बल्लेबाजों को आउट किया। उन्होंने यह कारनामा उन्होंने मैच की दूसरी पारी में किया।

अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ हुए मैच की पहली पारी में भी उन्होंने 5 बल्लेबाजों को आउट किया था। अनंतपुर में खेले गये इस मैच में शानदार गेंदबाजी कर इस गेंदबाज ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

मणिपुर ने जीता मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मणिपुर ने टीम ने 122 रन ही बनाये। अरुणाचल की टीम ने अपनी पहली पारी में ज्यादा बढत नहीं ले पाई और 138 रनों पर सिमट गयी। उन्हें सिर्फ 16 रनों की बढ़त ही मिल पाई।

दूसरी पारी में मणिपुर के बल्लेबाजों के पास अरुणाचल के गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं था। पूरी मणिपुर की टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 55 रनों पर पवेलियन लौट गयी। इसके बाद अरुणाचल की टीम को अंतिम पारी में जीत के लिए 40 रनों की जरूरत थी।

36 पर आउट हुई टीम

40 रनों के छोटे स्कोर का पीछा करने उतरी अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम 36 रनों पर पवेलियन लौट गयी। उनकी पारी के सभी दस विकेट रेक्स राजकुमार ने लिए। राजकुमार ने 9.5 ओवर की गेंदबाजी में 11 रन देकर 10 बल्लेबाजों को आउट किया।

आंध्रा के महाबूब बाशा ने 2009-10 में कूच विहार ट्रॉफी मैच में त्रिपुरा के खिलाफ एक पारी में 10 बल्लेबाजों को आउट किया था। उसके बाद से कोई भी गेंदबाज इस कारनामे को नहीं दोहरा पाया था।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post युवा भारतीय गेंदबाज ने की अनिल कुंबले की बराबरी, पारी में 10 बल्लेबाजों को किया आउट appeared first on SportzWiki Hindi.