भारत के घरेलू क्रिकेट में एक युवा गेंदबाज इस समय चर्चा के केंद्र में बना हुआ.चर्चा हो भी क्यों नहीं, इस गेंदबाज ने कारनामा ही ऐसा किया है. हम बात कर रहे हैं मणिपुर के बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबार रेक्स सिंह की. जिन्होंने अंडर-19 कूच विहार ट्रॉफी में अपनी गेंदबाजी से इतिहास रच दिया.
रेक्स सिंह ने अपनी स्विंग गेंदबाजी का शानदार नमूना पेश किया

जम्मू कश्मीर के अनंतपुर में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रेक्स सिंह ने अपनी स्विंग गेंदबाजी का शानदार नमूना पेश किया और अरुणाचल प्रदेश की पारी के सभी 10 विकेट चटकाकर सनसनी मचा दी.मैच में उन्होंने दोनों परियों में कुल 15 विकेट हासिल किए.रेक्स सिंह ने इसी साल मणिपुर के लिए रणजी ट्रॉफी में भी डेब्यू किया है.
यहाँ देखें वीडियो
What a spell, 10 out of 10. Rex Singh from Manipur on
pic.twitter.com/IPIkJKxQFH
— Paresh (@hi_paresh) December 14, 2018
अपनी कातिलाना बॉलिंग के दौरान अरुणाचल प्रदेश के 5 बल्लेबाजों को बोल्ड आउट किया
रेक्स सिंह ने अपनी कातिलाना बॉलिंग के दौरान अरुणाचल प्रदेश के 5 बल्लेबाजों को बोल्ड आउट किया वहीं 2 खिलाड़ियों को एलबीडब्ल्यू आउट किया. जबकि 3 बल्लेबाजों को कैच आउट हुए. इस मैच में रेक्स सिंह की खतरनाक बॉलिंग के चलते अरुणाचल प्रदेश की टीम अपनी दूसरी पारी में महज 36 रन ही बना सकी.

मणिपुर की टीम को मैच जीतने के लिए 53 रनों का लक्ष्य मिला जो उसने बिना विकेट खोए बना लिए. अरुणाचल प्रदेश की टीम ने अपनी पहली पारी में 138 रन बनाए थे. जिसमें रेक्स सिंह ने 5 विकेट लिए थे जाहिर है मणिपुर की पहली पारी 122 रनों पर सिमट गई थी.
रेक्स सिंह भारत के ऐसे तीसरे गेंदबाज हैं जिन्होंने एक पारी में 10 विकेट लिए हैं
रेक्स सिंह भारत के ऐसे तीसरे गेंदबाज हैं जिन्होंने एक पारी में 10 विकेट लिए हैं. भारत की तरफ से सबसे पहले अनिल कुंबले ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए एक पारी में सभी 10 विकेट लिए थे. अनिल कुंबले ने 20 साल पहले 4 फरवरी 1999 को ये ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था. ये संयोग ही है कि करीब 1 महीने पहले पुदुचेरी के 15 वर्षीय बॉलर सिदक सिंह ने अंडर 23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के एक मैच में मणिपुर के खिलाफ सभी 10 खिलाड़ियों को आउट किया था.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके
The post इरफ़ान पठान की तरह गेंदबाजी करने वाले इस युवा भारतीय गेंदबाज ने एक पारी में 10 विकेट लेकर आकर्षित किया चयनकर्ताओं का ध्यान appeared first on SportzWiki Hindi.
