Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के इन 10 खिलाड़ियों का खत्म हुआ करियर, अब शायद ही कभी खेल सके क्रिकेट का कोई फॉर्मेट

भारतीय क्रिकेट टीम में जैसे-जैसे समय आगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे युवा खिलाड़ियों की चमक देखने को मिल रही है। इसी चमक के बीच भारतीय टीम के कुछ ऐसे खिलाड़ियों खो से गए हैं जो एक समय टीम के लिए खेला करते थे। इनमें से बात करें तो कई ऐसे क्रिकेटर हैं जो अब भी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

ये खिलाड़ी अब शायद ही भारतीय टीम के लिए खेले कभी

लेकिन फिलहाल जो परिस्थितियां बन रही है उससे तो भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो अब शायद ही टीम के लिए खेल पाए। आपके सामने आज हम ऐसे ही खिलाड़ियों की लिस्ट रखते हैं। जो अब तो शायद ही भारत के लिए कभी किसी फॉर्मेट का हिस्सा बन सके।

मनोज तिवारी

बंगाल के स्टार बल्लेबाज रहे मनोज तिवारी भारतीय टीम के लिए जरूर खेले हैं लेकिन अब उनकी वापसी बहुत ही मुश्किल दिख रही है। मनोज तिवारी के लिए किसी भी फॉर्मेट में फिट बैठना आसान नहीं रहेगा।

अशोक डिंडा

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 13 वनडे और 9 टी-20 खेल चुके बंगाल के तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को एक समय भारत का भविष्य माना जा रहा था लेकिन ये तेज गेंदबाज जल्द ही बाहर हो गया जिसके बाद अब तो उनकी वापसी शायद ही फिर कभी हो सके।

युसुफ पठान

एक समय भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक खतरनाक लिमिटेड ओवर के बल्लेबाज माने जा रहे युसुफ पठान पिछले काफी वक्त से टीम से बाहर हैं। भारत के लिए वनडे और टी-20 फॉर्मेट खेल चुके युसुफ की वापसी अब बहुत मुश्किल है।

इरफान पठान

युसुफ पठान की तरह ही उनके भाई इरफान पठान का भी हाल हो चला है। इरफान एक दौर था जब भारत के स्टार ऑलराउंडर बन चुके थे लेकिन अब इनका भारतीय टीम के लिए दोबारा खेलने का सपना सपना ही रहेगा। इरफान ने 29 टेस्ट, 120 वनडे और 24 टी-20 मैच खेले हैं।

विनय कुमार

कर्नाटक के पूर्व कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी विनय कुमार की भी भारतीय टीम में एन्ट्री हुई और उन्हें 31 वनडे और 9 टी-20 मैच खेलने का मौका मिला। लेकिन अब उनकी शायद ही कभी टीम में जगह बने।

अमित मिश्रा

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले अमित मिश्रा पिछले कुछ समय से टीम से बाहर हैं मौजूदा टीम में स्पिनरों को देखते हुए अमित मिश्रा का करियर खत्म माना जा रहा है।

वरूण आरोन

महेन्द्र सिंह धोनी के गृहराज्य झारखंड से आने वाले तेज गेंदबाज वरूण आरोन में भी भारतीय टीम में एन्ट्री के बाद खास संभावनाए देखी जा रही थी लेकिन ज्यादा समय तक नहीं टिक सके। अब इनका भी नंबर लगना मुश्किल है।

स्टुअर्ट बिन्नी

भारतीय क्रिकेट टीम में ऑलराउंडर के तौर पर टीम में एन्ट्री करने वाले स्टूअर्ट बिन्नी को भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेलने का मौका मिला। लेकिन अब उनकी हालात ऐसी हो चुकी है कि शायद ही कभी टीम में वापसी हो सके।

हरभजन सिंह

अपनी स्पिन गेंदबाजी का जादू बिखेरने वाले हरभजन सिंह भारत के सबसे सफल ऑफ स्पिन गेंदबाज रहे। लेकिन पिछले काफी समय से भज्जी बाहर हैं जिनकी वापसी अब तो नामुमकिन सी लग रही है।

युवराज सिंह

भारतीय क्रिकेट इतिहास के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार रहे युवराज सिंह ने भारतीय टीम के लिए लंबे वक्त तक सेवाएं दी लेकिन फिलहाल उनकी टीम में वापसी का जो इंतजार है वो शायद इंतजार ही बनकर रह जाएगा।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके

The post भारतीय टीम के इन 10 खिलाड़ियों का खत्म हुआ करियर, अब शायद ही कभी खेल सके क्रिकेट का कोई फॉर्मेट appeared first on SportzWiki Hindi.