संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह में खेली जा रही टी-10 क्रिकेट लीग का समापन रविवार को खिताबी मुकाबले के साथ हो गया। शारजाह इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में खेले गए फाइनल मैच को नॉर्थर्न वॉरियर्स ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अपने नाम किया।
पख्तून को हराकर नॉर्थर्न वॉरियर्स ने जीता टी-10 सीजन का खिताब
टी-10 लीग के दूसरे सीजन में कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें सभी टीमों में स्टार खिलाड़ियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करायी लेकिन फाइनल मैच में पख्तून और नॉर्थन वॉरियर्स के खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला।

रविवार को खेले गए टी-10 क्रिकेट लीग के दूसरे सीजन का फाइनल मैच खेला गया जिसमें शानदार लय में चल रही पख्तून की टीम को डैरेन सैमी की कप्तानी वाली नॉर्थर्न वॉरियर्स ने 22 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा किया।
वॉरियर्स ने 10 ओवर में खड़ा किया 140 रनों का स्कोर
टी-10 क्रिकेट के दूसरे सीजन के खिताबी मुकाबले में पख्तूंस के कप्तान शाहिद अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में नॉर्थर्न वॉरियर्स की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की।

नॉर्थर्न वॉरियर्स के सलामी बल्लेबाज लैंडल सिमंस कुछ खास नहीं कर सके। तो वहीं निकोलस पूरन भी 18 रन ही बना सके। लेकिन इसके बाद रोवमेन पावेल और आन्द्रे रसेल ने जबरदस्त बल्लेबाजी की।
रसेल और पावेल ने तीसरे विकेट के लिए केवल 20 गेंदों में ही 62 रनों की साझेदारी कर एक बड़े स्कोर की नींव रख डाली। आखिर में वॉरियर्स ने अपने 10 ओवर में 140 रनों का स्कोर खड़ा किया। रसेल ने 12 गेंदों में 38 रन बनाए तो पावेल ने 25 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली।
अफरीदी की पख्तूंस बड़ी कोशिश के बाद भी बना सकी 118 रन, 22 रन से हारा मैच
फाइनल मैच को जीतने के लिए पख्तूंस को 141 रनों का काफी बड़ा लक्ष्य मिला। पख्तूंस के सलामी बल्लेबाज डेलपोर्ड एक बार फिर नाकाम रहे और 3 रन ही बना सके। इसके बाद आन्द्रे फ्लेचर और सफीउल्लाह ने 50 रन जोड़े।

लेकिन फ्लेचर 18 गेंदों में 37 रन बनाने के बाद आउट हो गए इसके बाद कप्तान अफरीदी ने आते ही दो छक्के तो जड़े लेकिन 7 गेंदों में 17 रन बनाकर चलते बने तो इसके बाद सफीउल्लाह भी 16 गेंदों में 26 रन पारी खेल आउट हो गए और आखिर में पख्तूंस की टीम 10 ओवर में 7 विकेट पर 118 रन ही बना सकी।
स्कोरकार्ड
नॉर्थर्न वॉरियर्स- 140/ 3 (10 ओवर) पख्तूंस- 118/7 (10 ओवर)
रोवमेन पावेल- 61(25) आन्द्रे फ्लेचर- 37(18)
आन्द्रे रसेल- 38(12) सफीउल्लाह- 26(16)
शाहिद अफरीदी- 1/21 सी ग्रीन- 2/11
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post टी10 लीग फाइनल- पावेल और रसेल के तूफानी प्रदर्शन के दम पर वॉरियर्स ने पख्तूंस को हराकर जीता खिताब appeared first on SportzWiki Hindi.