टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जितने रिकॉर्ड क्रिकेट की पिच पर बनाते हैं, उसके कहीं अधिक रिकॉर्ड उनकी लाइफस्टाइल को लेकर भी है। यह बात सभी जानते हैं कि कप्तान विराट कोहली का निकनेम चीकू है। कप्तान कोहली यह बयान सार्वजनिक कर चुके हैं कि महेंद्र सिंह धोनी की वजह से मेरा निकनेम चीकू इतना फेमस हो गया।
विराट कोहली ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के एक चैट शो में निकनेम चीकू से जुड़े राज का खुलासा कर चुके हैं। कोहली ने बताया कि उनका नाम चीकू तब पड़ा जब वह अंडर-17 खेल रहे थे। उन्होंने बताया कि चूंकि उनके कान बड़े दिखाई देते थे, क्यों वह वह खरगोश जैसे लगते थे।
इसलिए टीम के सदस्यों ने उन्हें चीकू कहना शुरू कर दिया। यह भी कहा जाता है कि सबसे पहले विराट कोहली को चीकू नाम उनके कोच अजीत चौधरी ने दिया। आइए जानें, विराट कोहली से जुड़े 10 रोचक तथ्य।
1-कप्तान कोहली का नाम दुनिया के बेहतरीन कपड़े पहनने वाले टॉप टेन लोगों में शुमार किया जाता है। इनमें से एक नाम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का भी है।
2-विराट कोहली टैटू के बहुत ज्यादा शौकीन हैं, उन्होंने अपने बाजू पर समुराई योद्धा का टैटू बनवा रखें हैं।
3- भारत की तरफ से सबसे तेज वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों में शतक बनाया था।
4-विराट कोहली भारतीय क्रिकेटरों सबसे अधिक बार क्रिकेट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड प्राप्त कर चुके हैं। अपनी दमदार बल्लेबाजी के बूते कोहली दो बार विजडन लीडिंग क्रिकेट ऑफ द ईयर चुने जा चुके हैं।
5-विराट कोहली के अगुवाई में 2008 में अंडर-19 टीम ने विश्व कप जीता था।
6-विराट कोहली गरीब बच्चों के लिए एक संस्था भी चलाते हैं, जिसका नाम है कोहली फाउंडेशन।
7-विराट कोहली राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं।
8-साल 2006 में विराट कोहली जब रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी उनके पिता के निधन का समाचार मिला। बावजूद इसके उन्होंने 90 रनों की शानदार पारी खेली थी।
9-विराट कोहली का क्रश बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर पर रहा है।
10-विराट कोहली का सबसे पसंदीदा खेल क्रिकेट नहीं फुटबाल है। वह बयान दे चुके हैं कि क्रिकेट से रिटायर होने के बाद वह फुटबॉल को बिजनेस के तौर पर इस्तेमाल करेंगे।
Herald