Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किक्रेट के वह 10 भावुक पल, जिन्हें देखकर दर्शक भी रो पड़े थे

भारत के हर नागरिक के दिल में क्रिकेट का जुनून बसा हुआ है। क्रिकेट की दीवानगी से भारत का हर बच्चा वाकिफ है। हमारे देश में क्रिकेट के प्रति दीवानगी है कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों का रूतबा देखते ही बनता है।कभी-कभी महत्वपूर्ण मैच में पसंदीदा टीम के हारते ही दर्शक रोने लगते हैं। यहां तक कि अपने पसंदीदा खिलाड़ी को देखने के लिए अपना जरूरी कामकाज भी छोड़ देते हैं। कहीं-कहीं तो लोग विरोधी टीम के जीतते ही अपनी टीवी तक तोड़ देते हैं।

इस स्टोरी में हम आपके सामने क्रिकेट की दुनिया के वह भावनात्मक पल लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद यह महसूस कर सकते हैं कि क्रिकेट खेल ही नहीं बल्कि एक रिश्ता है। आइए देखें, क्रिकेट से जुड़ी वह इमोशनल तस्वीरें।

1-शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी जब विंडीज की बल्लेबाजी बेकार हो गई तो इरफ़ान पठान ने पोलार्ड को कुछ इस तरह से सांत्वना दी थी।

2- वर्ल्डकप 2011 का फाइनल मैच हारने के बाद भी कुमार संगकारा भारतीय खिलाड़ियों की ख़ुशी में शरीक हुए थे।

3-वर्ल्डकप 2016 के टी-20 में विंडीज के हाथों सेमीफाइनल हारने के बाद कप्तान विराट कोहली की आंखों आंसू आ गए थे।

4- साल 2012 में पाकिस्तान के हाथों एशिया कप फाइनल हारने के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी।

5- मैदान पर आखिरी बार एक दूसरे को गले लगाते पाकिस्तान के दो महानतम बल्लेबाज युनिस खान और मिस्बाह-उल-हक़।

6- अपने अंतिम वनडे मैच में आउट होने के बाद जब इंजमाम-उल-हक़ की आंखों से आंसू टपक पड़े थे।

7-फॉर्म और सेलेक्शन को लेकर जूझ रहे युवराज ने मौका मिलते ही इंग्लैंड के खिलाफ ठोक डाले थे 150 से ज्यादा रन। जिसके बाद उन्होंने अपने सीने पर थाप देकर एहसास दिलाया की शेर कभी शिकार करना नहीं भूलता।

8-ये है वो क्षण जो किसी भी भारतीय क्रिकेट प्रेमी की आँखों से नहीं निकल सकता। भारत ने 1983 के बाद 2011 में एकदिवसीय वर्ल्डकप जीता था और युवराज बने थे प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट।

9-जब वर्ल्डकप 2015 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। डेल स्टेन भावुक होकर मैदान पर लेट गए थे। उन्हें सहारा देकर उठाते ग्रेंट एलियट।

10-यह वह ऐतिहासिक दिन था, जब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने संन्यास लिया था।ये क्रिकेट के सबसे भावुक पलों में से एक है।



Herald