Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: टी-10 लीग में चिकेन डांस करते हुए ड्वेन ब्रावो ने लपका कैच, झूम उठे दर्शक

वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो विश्व के अलग-अलग देशों में टी-20 लीग खेलते नजर आते हैं. अभी यह खिलाड़ी टी-10 लीग में मराठा अरेबियंस की टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आ रहा है. ब्रावो ने इस लीग में बेहतरीन गेंदबाजी के साथ साथ बेहतरीन बल्लेबाजी भी करी है.

टी-10 लीग में फैन्स ने मनोरंजक क्रिकेट का भरपूर लुत्फ उठाया

 

टी-10 क्रिकेट लीग के दौरान फैन्स ने मनोरंजक क्रिकेट का भरपूर लुत्फ उठाया.बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग का फैन्स ने इस टूर्नामेंट में काफी मजे किए.इस टूर्नामेंट में ड्वेन ब्रावो मराठा अरेबियंस  की टीम के तरफ से खेल रहे थे। सभी जानते हैं कि ड्वेन ब्रावो क्रिकेट फील्ड पर हमेशा हल्के मुड में रहते हैं और खिलाड़ियो ंके साथ हंसी मजाक करते हुए दिख जाते हैं.

मुर्गा डांस करने लगे ब्रावो

 

इस टूर्नामेंट में भी ऐसा ही कुछ हुआ और बंगाल टाइगर्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच के दौरान ड्वेन ब्रावो ने एक ऐसा कैच लपका जिसके देखकर पूरा स्टेडियम हंसी के ठहाकों से गुंज उठा.

बंगाल टाइगर्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में ड्वेन ब्रावों ने 9वें ओवर के दौरान बल्लेबाज मोहम्मद नबी का कैच चिकन डांस करते हुए पकड़ा. हुआ ये कि मोहम्मद नबी ने ब्रावो की गेंद पर हवाई शॉट खेला जो सीधे गेंदबाज के पास ही चली गई.

यहाँ देखें वीडियो

ऐसे में जब तक गेंद हवा में थी तबतक कैच की खुशी में ड्वेन ब्रावो चिकन डांस किया और आखिर में कैच को लपका.बल्लेबाज मोहम्मद नबी भी आउट तो जरूर हुए लेकिन गेंदबाज ब्रावो के इस डांस को देखकर खुशी – खुशी पवेलियन लौट गए.

आईपीएल में भी खूब करते हैं मस्ती 

 

जब यह खिलाड़ी भारत में आईपीएल में खेलने आता है. उस समय भी यह खिलाड़ी खूब मस्ती करता है. चेन्नई के टीम के साथ लंबे समय से जुड़ा यह खिलाड़ी जब विकेट लेता है उस वक्त स्टेडियम का अलग ही माहौल रहता है. ब्रावो विकेट लेने के बाद जमकर डांस करते हैं. आईपीएल में भी कई बार इस खिलाड़ी की ये मस्ती हम देख चुके हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वीडियो: टी-10 लीग में चिकेन डांस करते हुए ड्वेन ब्रावो ने लपका कैच, झूम उठे दर्शक appeared first on SportzWiki Hindi.