शारजाह के इंटरनेशनल मैदान में पिछले कुछ दिनों से खेली जा रही टी-10 क्रिकेट लीग अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है। टी-10 लीग के इस दूसरे सीजन में कई स्टार खिलाड़ियों की शिरकत से टूर्नामेंट का रोमांच दोगुना हो गया जहां इन बड़े स्टार खिलाड़ियों ने अपनी चमक को खासतौर पर बिखेरा।
पख्तून ने वॉरियर्स को हराकर किया खिताबी मुकाबले में प्रवेश
इसी बीच ये टूर्नामेंट अब अपने अंतिम दौर यानि क्वालिफायर राउंड में पहुंच गया है जहां शनिवार को शारजाह में पख्तून और नॉर्थर्न वॉरियर्स के बीच मैच खेला गया।

इस मैच में शाहिद अफरीदी की पख्तून की टीम ने नॉर्थर्न वॉरियर्स की टीम को एक नजदीकी मुकाबले में 13 रन से हराकर फाइनल मैच में जगह बना ली है।
शाहिद अफदीरी की तूफानी पारी, पख्तून ने खड़ा किया 135 रनों का स्कोर
क्वालिफायर फाइनल मैच में शनिवार को 25वां मैच पख्तून और नॉर्थर्न वॉरियर्स के बीच खेला गया। इस मैच में नॉर्थर्न वॉरियर्स के कप्तान डैरेन सैमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में टॉस हारकर पख्तून की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

पख्तून की टीम के सलामी बल्लेबाज डेलपोर्ट कुछ खास नहीं कर सके और इसके बाद कुछ अंतराल में 5.1 ओवर में पख्तून ने 57 रन के स्कोर पर 5 विकेट खो दिए। यहां से कप्तान शाहिद अफरीदी ने मैच पूरी तरह से बदल दिया और केवल 17 गेंदों में 59 रनों की नाबाद पारी खेल अपनी टीम के स्कोर को 10 ओवर में 135 रनों तक पहुंचा दिया।
वॉरियर्स पूरी कोशिश के बाद भी नहीं कर सकी लक्ष्य का पीछा
पख्तून के द्वारा दिए गए इस 136 रनों के लक्ष्य के जवाब में नॉर्थन वॉरियर्स के लिए लेंडल सिमंस और निकोलस पूरन उतरे लेकिन पूरन जल्द ही चलते बने। इसके तुरंत बाद आन्द्रे रसेल बिना किसी गेंद को खेले ही ही लौट गए।

15 रनों के स्कोर पर वॉरियर्स ने अपने दो बड़े विकेट खो दिए इसके बाद रोवमेन पावेल बल्लेबाजी करने उतरे जिन्होंने खतरनाक बल्लेबाजी की। रोवमेन पावेल ने 35 गेंदों में 80 रनों की नाबाद पारी खेल अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की लेकिन आखिर में वॉरियर्स लक्ष्य से 13 रन दूर रह गई और 122 रन ही बना सकी।
स्कोरकार्ड
पख्तून- 135/5 (10 ओवर) नॉर्थर्न वॉरियर्स- 122/4 (10 ओवर)
शाहिद अफरीदी- 59*(17) रोवमेन पावेल- 80*(35)
लियाम डॉसन- 15 (9) लेंडल सिमंस- 24(16)
विजोन- 3/26 मोहम्मद इरफान- 2/20
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post टी-10 क्रिकेट लीग: शाहिद अफरीदी के तूफानी प्रदर्शन के दम पर पख्तून की टीम फाइनल में appeared first on SportzWiki Hindi.