हाल में ही आईपीएल की नीलामी खत्म हो गए है. जिसके बाद से सभी टीमों ने अपने खिलाड़ी-खिलाडी का चुनाव कर लिया है. इसी के साथ जहाँ हर टीम इस समय अपना सबसे बेहतर कॉम्बिनेशन खोजने की कोशिश कर रही है. ऐसे में आज हम आप को राजस्थान रॉयल्स के सबसे बेहतर प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं:
1.जोस बटलर

टी-20 में जोस बटलर ने खुद को एक अच्छे सलामी बल्लेबाज़ के रूप में साबित कर दिया है. आईपीएल में पिछले साल उन्होंने लगातार पांच अर्धशतक लगाए थे. ऐसे में इस बार भी वो एक सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में नज़र आ सकते है.
2.राहुल त्रिपाठी

पुणे की तरफ राहुल ने एक सलामी बल्लेबाज़ के रूप में खुद को साबित किया था. इसके अलावा आखिरी सत्र में उन्होंने सलामी बल्लेबाज़ के रूप में खुद को साबित किया था. ऐसे में बटलर और राहुल इस बार राजस्थान रॉयल्स के सलामी जोड़ी के रूप में आ नजर सकते है.
3. अजिंक्य रहाणे

रहाणे इस टीम के कप्तान भी है. सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका पूरी तरह से बंद होनेके बाद वो तीसरे नंबर के बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल हो सकते है.
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फॉर्म हासिल करने के बाद रहाणे एक बार फिर से अपने फाइन टच से रॉयल्स को आगे ले सकते है और खुद को नंबर तीन के बल्लेबाज़ के रूप में साबित कर सकते है. हालाँकि आशा कम ही है, कि स्टीव स्मिथ के वापस आने के बाद वो टीम के कप्तान बने रहेंगे.
4.स्टीव स्मिथ

राजस्थान रॉयल्स में इस बार स्टीव स्मिथ एक एक्स फैक्टर की भूमिका में नज़र आ सकते है. बैन लगने के बाद स्मिथ की गेंदबाज़ी में भी काफी ज्यादा सुधार आया है. इसके अलावा वो इस समय दुनिया के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक है. ऐसे में वो टीम में नंबर चार की भूमिका में दिख सकते है.
स्टीव स्मिथ की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है, ऐसे में ये माना जा रहा है, कि उनके वापसी के बाद फ्रेंचाइजी एक बार फिर उन्हें अपना कप्तान नियुक्त कर सकती है.
5.संजू सैमसन (विकेटकीपर)

संजू इस टीम में एक विकेटकीपर और बल्लेबाज़ की भूमिका में नज़र सकते है. संजू एक स्ट्रोक प्लेयर है और जरूरत पड़ने पर खुद में बदलाव भी कर सकते है.ऐसे में वो इस नंबर के लिए सबसे बेहतर बल्लेबाज़ साबित हो सकते है.
6.बेन स्टोक्स

टीम में एक आलराउंडर की भूमिका में स्टोक्स नज़र आएँगे. वो इस समय दुनिया के सबसे अच्छे आलराउंडर है. ऐसे में टीम को उनसे एक बार फिर से यादगार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
7. जोफ्रा आर्चर

जोफ्रा इस समय दुनिया के उन चुनिन्दा गेंदबाजों में से एक हैं, जो अपनी रफ़्तार से किसी भी बल्लेबाज़ की नींद उड़ा सकते हैं. इसके अलावा वो निचलेक्रम में बड़े शॉट्स भी लगा सकते हैं.
8. कृष्णपा गौथम
फोटो क्रेडिट-बीसीसीआई
कृष्णपा गौतम टीम में एक स्पिनर की भूमिका में नज़र आएँगे. इसके अलावा वो टीम में एक पिंच हिटर की भूमिका में नज़र आ सकते है. पिछले सत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. राजस्थान ने उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से मुंबई को हरा कर प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की की थी.
9. श्रेयस गोपाल

गोपाल एक लेग स्पिनर की वजह से जाने जाते है. इसके अलावा वो भी एक अच्छे बल्लेबाज़ के रूप में जाने जाते है. ऐसे में वो बोलिंग आलराउंडर के रूप में टीम में शमिल हो सकते है.
10.जयदेव उनाद्कट
फोटो क्रेडिट-©AFP
जयदेव टीम के मुख्य गेंदबाजों में से एक होंगे. उनकी कटर और स्लो बाउंस मैच में काफी ज्यादा असर डाल सकती है. ऐसे में वो एक मुख्य गेंदबाज़ के रूप में टीम में शामिल हो सकते हैं.
11. धवल कुलकर्णी

धवल को टीम में तीसरे तेज़ गेंदबाज़ के रूप में शामिल किया जा सकता है. उनकी गेंदबाज़ी भी टीम के फायदेमंद साबित हो सकती है. वो भी अपनी रफ़्तार में परिवर्तन की वजह से जाने जाते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post राजस्थान रॉयल्स बदलेगी अपना कप्तान, इन 11 खिलाड़ियों के साथ खेल सकती है आईपीएल 12 के ग्रुप मैच appeared first on SportzWiki Hindi.