Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया, टीम में 2 बदलाव तय!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच जहाँ भारत की कोशिश जीत के ट्रैक पर वापस आने की होगी, वहीं ऑस्ट्रेलिया की कोशिश इस मैच को जीत कर सीरीज में बढ़त बनाई जाए. ऐसे में आइये जानते है कि भारत की टीम किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है.

मयंक अग्रवाल 

मयंक इस मैच में डेब्यू कर सकते है. हाल में ही उनका प्रदर्शन काफी ज्यादा शानदार रहा है. इसके अलावा टीम के सलामी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर पा रहें है. ऐसे में भारत इस मैच के लिए मयंक को टीम में शमिल कर सकता है.

मुरली विजय

वहीं इस मैच में भारत के राहुल की जगह विजय को मौका दे सकता है. उनका ऑस्ट्रेलिया में रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. इसके अलावा राहुल लगातार इन स्विंग गेंद पर फ्लॉप हो रहे है. ऐसे में विजय के अनुभव को देख कर उन्हें टीम में शामिल किया जा सकते है.

चेतेश्वर पुजारा 

एडिलेड में भारत की जीत के मुख्य कारण पुजारा ही थे. पहली पारी में उन्होंने यादगार शतक लगाया था. इसके अलावा दूसरी पारी में भी उन्होंने 72 रन की पारी खेली थी. ऐसे में टीम इंडिया उम्मीद कर रही होगी कि वो मेलबर्न में वही फॉर्म बरक़रार रखेंगे.

विराट कोहली

पर्थ की पिच पर कोहली ने यादगार शतक लगा कर साबित कर दिया कि वो क्यों इस समय दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज़ है. ऐसे में टीम यही उम्मीद कर रही होगी कि वो एक बार फिर से मोर्चे से टीम की अगुवाई करें.

अजिंक्य रहाणे 

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के लिए सबसे ज्यादा राहत की बात रहाणे की फॉर्म रही है. रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया में अभी तक दो अर्धशतक लगाए है. ऐसे में टीम उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद कर रही होगी. और खुद रहाणे भी एक बड़ी पारी के इंतजार में होंगे.

हनुमा विहारी 

विहारी ने पर्थ में साबित कर दिया था कि उनके पास एक अच्छी तकनीक और मानसिक मजबूती है कि वो एक टेस्ट प्लेयर बन सकते है. इसके अलावा वो इस मैच में एक अच्छे स्पिनर के रूप में भी आगे आए है. ऐसे में भारत को उनको भी टीम में शामिल कर सकता है.

ऋषभ पन्त 

एक बार फिर से विकेट के पीछे की जिम्मेदारी पन्त के कन्धों पर होगी. पन्त के पास इस मैच में खुद को बल्ले से भी साबित करना का मौका है. ऐसे में उनकी बलेबाज़ी पर भी सब की निगाह रहेगी.

आर अश्विन 

अश्विन इस समय चोट से उभर चुके है. ऐसे में टीम उनको भी टीम में शामिल कर सकती है. पर्थ में एक स्पिनर की कमी खलने के बाद भारत उनसे एक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा होगा.

जसप्रीत बुमराह 

बुमराह का अभी तक इस सीरीज में प्रदर्शन लाजवाब रहा है. उनकी रफ़्तार और स्विंग से बल्लेबाज़ काफी ज्यदा परेशान नज़ार आ रहे है. ऐसे में टीम इंडिया उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी.

मोहम्मद शमी 

पर्थ टेस्ट मैच में शमी ने दूसरी पारी में 6 विकेट हासिल किये थे.ऐसे में टीम इंडिया उनसे एक बार फिर से कुछ इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी.

इशांत शर्मा 

एक बार फिर से इशांत टीम के तेज़ गेंदबाज़ी विभाग की अगुवाई करते हुए नज़र आएँगे. इशांत शर्मा भारत के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज के अलावा टीम में बतौर मेंटोर भारतीय टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में उनका खेलना पूरी सीरीज में तय माना जा रहा है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया, टीम में 2 बदलाव तय! appeared first on SportzWiki Hindi.