ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच अब महज 4 दिनों के बाद टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। 6 दिसंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तरह खेली जाने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने होने वाली है, जिसका पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल मैदान में खेला जाएगा।
एडिलेड टेस्ट मैच में ये 11 खिलाड़ी उतार सकते हैं विराट कोहली
एडिलेड में खेले जाने वाले मैच में भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन इन सबके बीच हर किसी की नजरें तो भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पर रहेंगी।

वैसे भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन क्या होगी वो तो मैच में टॉस के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन मैच से पहले हम आपको बताते हैं कौन सी हो सकती है भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन….
विराट कोहली (कप्तान)
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को इस बार बड़ी उम्मीदें हैं, तो वहीं विराट कोहली से भी भारतीय फैंस और टीम को काफी उम्मीदें हैं। विराट कोहली पर बल्लेबाजी और कप्तानी की दोहरी जिम्मेदारी रहेंगी।

केएल राहुल
भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को पहले टेस्ट मैच में मौका मिलना तय है। राहुल के लिए वैसे पृथ्वी के चोटिल ना होने पर मुश्किल हो सकती थी। लेकिन पृथ्वी की चोट ने उनकी राह आसान बना दी।

मुरली विजय
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ बाहर करने के बाद इस दौरे के लिए चुना हैं जहां उन्होंने अभ्यास मैच में शतक लगाकर अपनी जगह एकादश में सुनिश्चित कर ली।

चेतेश्वर पुजारा
भारतीय टीम की बल्लेबाजी के सबसे बड़े मजबूत स्तंभ चेतेश्वर पुजारा को एडिलेड टेस्ट में उतरना तय है। इस टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा से काफी उम्मीदें हैं जिस पर वो खरे उतरते हैं या नहीं ये तो वक्त बताएगा।

अजिंक्य रहाणे
भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे वैसे तो इतनी अच्छी फॉर्म में नजर नहीं आ रहे थे, लेकिन अभ्यास मैच में रहाणे ने पचासा जड़कर फॉर्म साबित की। जिससे उनकी जगह को कोई खतरा नहीं है।

हनुमा विहारी
युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज हनुमा विहारी को इंग्लैंड दौरे पर टीम में जगह मिली जिसके बाद उन्होंने प्रभावित किया। हनुमा विहारी ने इंग्लैंड में साबित करने के बाद अभ्यास मैच में भी अच्छी पारी खेल अपने आपको 11 में सिक्योर किया है।

ऋषभ पंत
विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ पंत को मौका देना तय है. ऋषभ पंत ने इंग्लैंड दौरे पर शतक के साथ ही वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बेहतरीन बल्लेहाजी की थी।

आर अश्विन
भारतीय टीम के सबसे प्रमुख स्पिन गेंदबाज आर अश्विन का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले टेस्ट मैच में खेलना तय है। एडिलेड की पिच पर अश्विन अपनी फिरकी का फायदा भी उठा सकते हैं।

ईशांत शर्मा
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पहली बार अपनी पहचान ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर ही बनाने में कामयाब रहे थे। एक बार फिर से ईशांत शर्मा के लिए वहीं पिचें और वहीं जमीं हैं जहां वो प्रभाव छोड़ सकते हैं।

मोहम्मद शमी
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्म शमी ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। मोहम्मद शमी ने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में भी अपनी गेंदबाजी से खूब कमाल दिखाया था जो इस बार भी दिखना तय है।

जसप्रीत बुमराह
भारतीय टीम की गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत जसप्रीत बुमराह के बिना तो गेंदबाजी ब्रिगेड की कल्पना नहीं की जा सकती है। जसप्रीत बुमराह पर काफी उम्मीदों का बोझ रहेगा।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post एडिलेड टेस्ट के लिए 11 सदस्यी भारतीय टीम घोषित, इन खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया appeared first on SportzWiki Hindi.