Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किंग्स इलेवन पंजाब ने जारी की लिस्ट, आईपीएल नीलामी में इन 11 खिलाड़ियों पर लगाएगी बोली

आईपीएल 2019 की नीलामी में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गयी है। 11 दिसम्बर को जारी की गयी लिस्ट में कुल 346 खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इन खिलाड़ियों की बोली 18 दिसम्बर को जयपुर में लगेगी। इसमें कई बड़े दिग्गज खिलाड़ियों का नाम शामिल है। किंग्स इलेवन पंजाब से रिलीज किये गये युवराज सिंह भी नीलामी में उतरेंगे।

किंग्स इलेवन ने जारी की लिस्ट

पहली बार आईपीएल विजेता बनने की चाह रखने वाले किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 11 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है जिन्हें वह नीलामी में खरीदना चाहते हैं। शायद आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने लिस्ट जारी की हो।

पंजाब की इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। अब नीलामी में फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल करना चाहती है। पंजाब की टीम एक बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है लेकिन अभी तक विजेता नहीं बन पाई है।

अक्षर पटेल और हेटमायर का नाम शामिल

किंग्स इलेवन ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल को रिलीज कर दिया था लेकिन फिर भी टीम उन्हें वापस खरीदना चाहती है। पिछली बार टीम ने उन्हें 6.75 करोड़ में खरीदा था लेकिन उनके पर्स से 12.5 करोड़ रूपये कट गये थे। इसी वजह से टीम ने उन्हें रिलीज किया।

अक्षर पटेल के अलावा टीम ने वेस्टइंडीज के युवा शिमरोन हेटमायर को अपने साथ जोड़ना चाहती है। पिछले आईपीएल में टीम की हार में सबसे बड़ा कारण मध्यक्रम का नहीं चलना भी था। हेटमायर ने सीपीएल और भारत दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था।

अन्कैप्ड खिलाड़ियों पर भी नजर

 

इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ ही पंजाब की नजर भारत के युवा अन्कैप्ड खिलाड़ियों पर भी है। मुंबई के युवा ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी पंजाब अपने साथ जोड़ना चाहती है। दुबे ने लिस्ट ए और मुंबई टी-20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया है।

दुबे के अलावा टीम पंजाब के युवा बल्लेबाज अनमोलप्रीत सिंह को भी खरीदना चाहती है। घरेलू मैचों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके अलावा टीम ने कुछ और घरेलू खिलाड़ियों को अपनी विश लिस्ट में शामिल किया है।

ये हैं ग्यारह खिलाड़ी:

ब्रेंडन मैकुलम, अक्षर पटेल, शिमरोन हेटमायर, रिद्धिमान साहा, जयदेव उनादकट, शिवम दुबे, अनमोलप्रीत सिंह, तन्मय मिश्रा, हर्ष त्यागी, कुलदीप सेन, दिवेश पठानिया

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post किंग्स इलेवन पंजाब ने जारी की लिस्ट, आईपीएल नीलामी में इन 11 खिलाड़ियों पर लगाएगी बोली appeared first on SportzWiki Hindi.