Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय जूनियर गोल्फरों ने चार स्वर्ण सहित 11 पदक जीते

नयी दिल्ली
भारत के जूनियर गोल्फरों ने मलेशिया में यूएस किड्स गोल्फ टूर्नामेंट में लड़कों और लड़कियों के वर्ग में चार स्वर्ण सहित 11 पदक अपने नाम किये। भारत के लिये पहला स्थान पाने वालों में 14 वर्षीय अर्जुन भाटी ने 13-14 साल के लड़कों के वर्ग में परचम लहराया। दुबई में बसे अर्णव नाथ ने लड़कों के 12 वर्ष वर्ग में, गुर्णावजीत ंिसह भाटिया ने लड़कों के 11 वर्ष और कार्तिक ंिसह ने लड़कों के आठ वर्ष उम्र के वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट अंडर-7 से शुरू हुआ और 15-16 वर्ष के वर्ग तक चला। भारत के सबसे मशहूर गोल्फर जीव मिल्खा ंिसह के बेटे हरजय मिल्खा ंिसह लड़कों के आठ वर्ष के वर्ग में तीसरे स्थान पर रहे। रजत पदक हासिल करने वालों में विभु त्यागी (लड़कों के 15-18), लावण्या गुप्ता (लड़कियों के 11 वर्ष) और अर्शवांत श्रीवास्तव (लड़कों के नौ वर्ष) शामिल रहे। हरबीन कौर जवांडा (बालिका 13-14), जूझर सिंह (लड़कों 12) और समायरा तोमर (लड़कियों के नौ) ने कांस्य पदक हासिल किये।