भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में कई तरफ के उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज करी. वहीँ दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया. दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया.
रैंकिंग में विराट है अभी भी नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट की पहली पारी में शानदार 123 रन की पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली विश्व क्रिकेट में नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं. कोहली ने ताजा जारी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में अपनी दावेदारी और भी मजबूत कर ली है.भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की आक्रमकता की चर्चा इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. तमाम दिग्गज कोहली को लेकर अलग अलग तरह के बयान दे रहे हैं. कोई उनका बचाव कर रहा है तो कोई उनकी आलोचना करने में लगा है.
अभी भी तीसरे स्थान पर काबिज हैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ

इन सबके बीच आईसीसी की ताजा जारी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में उन्होंने 934 अंक हासिल कर नंबर वन पर कब्जा और भी मजबूत कर लिया है. कोहली गुरुवार को जारी रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं. दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हैं जबकि तीसरा स्थान अब भी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ काबिज है.
चेतेश्वर पुजारा चौथे नंबर पर बने हुए हैं

विराट कोहली को पर्थ टेस्ट में शतक लगाने के बाद 14 अंकों का फायदा हुआ है. पिछले हफ्ते जारी रैंकिंग में कोहली के पास 920 अंक थे जबकि विलियमसन को 913 अंक थे. चेतेश्वर पुजारा चौथे नंबर पर बने हुए हैं. उनके पास 816 अंक हैं इसके अलावा अजिंक्य रहाणे को भी अर्धशतक बनाने का फायदा मिला वह अंतिम 15 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं.
ऋषभ पंत पहली बार टॉप 50 में आएं
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत को 11 स्थान का फायदा पहुंचा है और वह पहली बार टॉप 50 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. भारतीय गेंदबाजों में मोहम्मद शमी 2 स्थान उपर 24वें नंबर पर आ गए हैं जबकि जसप्रीत बुमराह 5 स्थान के फायदे के साथ 28वें नंबर पर आ गए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post टेस्ट रैंकिंग में विराट का दबदबा कायम, ऋषभ पंत भी 11 पायदान ऊपर आए appeared first on SportzWiki Hindi.