भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच को लेकर बातें अभी से शुरू हो है. एक तरफ जहाँ टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज कुछ खास नही कर पा रहे है. वही दूसरी तरफ कोहली ने साफ़ कर दिया है, कि वो इस दौरे पर सलामी जोड़ी को लेकर कोई ख़ास बदलाव करने के मूड में नही है. ऐसे में अब अनिल कुंबले भी इस बहस का हिस्सा बन गए है. उन्होंने साफ़ किया है कि अब समय आ गया है कि मयंक अग्रवाल को मौका दिया और उन्हें टीम में शामिल किया जाए.
मयंक को मौका दिया जाए

मयंक के चयन को लेकर बात करते हुए अनिल कुंबले ने कहा कि
“मैं अपनी टीम में मयंक को जरुर चाहूंगा. ये देख अच्छा लगता है कि युबा खिलाड़ी अच्छा कर रहे है. इस तरह की उर्जा आप टीम में चाहते है. हमने देखा कि हनुमाँ विहारी को मौका मिला उसने अच्छा किया. कुलदीप यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया. यहाँ तक पन्त ने भी अच्छा किया है, तो हम मयंक को मौका क्यों नही देना चाहते हैं.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“ऐसे में आप के पास सवाल उठा है, कि आप किस गेंदबाज़ को टीम में शामिल करेंगे. ऐसे में मैं एक गेंदबाज़ के रूप में टीम में पांच गेंदबाज़ रखता. मैं अपनी टीम में शमी,बुमराह और इशांत को रखता. जब मैं स्पिनर्स को टीम में जरुर रखता. मेरी टीम में जडेजा और अश्विन भी होते . इसके अलावा ये बल्लेबाज़ी भी कर सकते है. ऐसे में उनके होने से टीम को फायदा ही है. इसके अलावा आप हनुमा विहारी को ऊपर भेज सकते है और आप के पास पुजारा, विराट और अजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाज़ है. पन्त आप की टीम में विकेटकीपर की भूमिका में होंगे.”
मयंक का प्रदर्शन रहा है यादगार

अगर मयंक के प्रदर्शन की बात करें तो उनका प्रदर्शन इस समय बेहद शानदार रहा है. उन्होंने घेरलू क्रिकेट में लगातार रन बनाए है. इसके अलावा वो इस समय न्यूज़ीलैण्ड ए टीम का भी हिस्सा है. ऐसे में उनके टीम में शामिल होने से टीम को जरुर इसका फायदा मिलेगा. वहीं दूसरी तरफ राहुल और विजय ने अभी तक सिर्फ निराश ही किया है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post अनिल कुंबले ने तीसरे टेस्ट के लिए चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को दी टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.